विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खालिस्तानी आतंकी संगठन के प्रमुख पन्नू के खिलाफ नई FIR, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गड़बड़ी करने की दी धमकी

Published: Fri, 23 Jan 2026 07:23 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

खालिस्तानी आतंकी संगठन 'सिख फाॅर जस्टिस' का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू। फाइल फोटो

खालिस्तानी आतंकी संगठन 'सिख फाॅर जस्टिस' का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू। फाइल फोटो

HighLights

  1. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर नई FIR दर्ज।

  2. गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में गड़बड़ी की धमकी दी।

  3. पुलिस को पन्नू के दावों वाले पोस्टर नहीं मिले।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी संगठन 'सिख फाॅर जस्टिस' के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई पन्नू द्वारा इंटरनेट मीडिया पर जारी उस वीडियो के बाद की गई है, जिसमें उसने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में गड़बड़ी फैलाने की धमकी दी थी।

दिल्ली में खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए 

पन्नू पर भारत के खिलाफ साजिश रचने और देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। आतंकी पन्नू ने वीडियो में दावा किया था कि उसके स्लीपर सेल ने दिल्ली के रोहिणी और डाबड़ी इलाकों में खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए हैं। हालांकि, स्पेशल सेल द्वारा की गई तलाशी के दौरान ऐसा कोई भी पोस्टर बरामद नहीं हुआ। इसके बाद स्पेशल सेल ने बीएनएस की धाराओं 196, 197, 152 और 61 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग

स्पेशल सेल के अधिकारी के मुताबिक, पन्नू ने अपने हालिया वीडियो में रोहिणी स्थित एक एमसीडी प्राथमिक स्कूल और डाबड़ी मोड़ जैसे रिहायशी इलाकों में खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाने की बात कही थी।

संगठन ने इसे गणतंत्र दिवस से पहले राजनीतिक संदेश देने की कार्रवाई बताया। इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उन इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को अब तक कोई भी आपत्तिजनक पोस्टर या सामग्री नहीं मिली है।

इसे पन्नू की केवल मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा है। इसके बाद स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियां इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स, वीडियो के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- एम्बेसी की जाली नंबर प्लेट लगाकर हाई-सिक्योरिटी जोन में घूम रही महिला गिरफ्तार, गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी गिरफ्तारी