विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार जाने वालों की बल्ले-बल्ले, नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन; शेड्यूल जारी

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:21 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पटना और नई दिल्ली के बीच विशेष वंदे भारत ...और पढ़ें

दिल्ली और पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन। फोटो: आर्काइव

दिल्ली और पटना के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन। फोटो: आर्काइव

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

02253/02254 नंबर की विशेष वंदे भारत ट्रेन दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे लगाएगी। इसके चलने से दीपावली और छठ पूजा में घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पटना-नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

02253 नंबर की विशेष वंदे भारत ट्रेन पटना से नई दिल्ली के लिए 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को रवाना होगी।

वहीं, नई दिल्ली से पटना के लिए 02254 नंबर की ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से चलेगी।

पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे चलकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।

छह स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

रास्ते में इसका ठहराव अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में एसी चेयर कार श्रेणी के कोच होंगे।

अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न रूट पर विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सिर्फ 14:95 लाख में फ्लैट, LIG फ्लैट्स पर DDA दे रहा 25% छूट; जानें कब से शुरू होगी बुकिंग