विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, QR कोड से होगी एंट्री; 1500 AI कैमरे रखेंगे नजर

Published: Sun, 05 Apr 2026 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2026 08:10 PM (IST)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य शुरू हो गया है, जहां एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 1500 AI-आधारित CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। कर्मचारियों और वेंडरों को QR कोड वाले पहचान पत्र मिलेंगे, जबकि यात्रियों को QR कोड आधारित टिकट से ही स्टेशन में प्रवेश मिलेगा। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट की तरह यहां यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध होगी। आधुनिक सुविधाओं के साथ ही भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा के लिए भी आधुनिक उपकरण लगेंगे। पूरे परिसर में 1500 एआइ आधारित सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इससे स्टेशन परिसर के प्रत्येक कोने पर नजर रखी जाएगी।

स्टेशन पर तैनात रेलकर्मियों, ठेकेदार के माध्यम से काम करने वाले अन्य कर्मियों के साथ ही वेंडर्स को भी क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र और जैकेट दी जाएगी। बिना टिकट कोई स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। पूरी योजना को लागू करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पुनर्विकास कार्य की समीक्षा की।

कर्मियों और वेंडर्स को अलग-अलग रंग के जैकेट मिलेंगे

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एआइ वाले कैमरे लगेंगे। इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। स्टेशन पर तैनात कर्मियों और वेंडर्स को अलग-अलग रंग के जैकेट दिए जाएंगे जिससे कि उनकी पहचान हो सके। स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

05del_6_05042026_137

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। सौजन्य: इंटरनेट मीडिया

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को भारत टैक्सी सेवा से जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलते ही आसानी से टैक्सी उपलब्ध हो सके। स्टेशन परिसर में नए और स्पष्ट साइनेज लगाए जाएंगे जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म, प्रवेश व निकास द्वार, स्टेशन पर उपलब्ध सेवाओं की आसानी से जानकारी मिल सके।

क्यूआर कोड आधारित प्रवेश की व्यवस्था

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यूआर कोड आधारित प्रवेश की व्यवस्था करने की तैयारी है। इसके लिए टिकट पर क्यूआर कोड होगा जिससे यात्री को प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति मिल सकेगी। इस व्यवस्था से बिना टिकट वाले यात्रियों को रोका जा सकेगा। इससे भीड़ प्रबंधन और असमाजिक तत्वों को स्टेशन में जाने से रोकने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों ने कहा कि रेल मंत्री ने पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। वह नियमित रूप से निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसकी समीक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पार्किंग के बदले अब नहीं ले सकेंगे मनमाना शुल्क, QR कोड से होगी एंट्री और MCD App से भुगतान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।