सफाई मजदूरों को प्रशिक्षण व प्रमाणपत्र देगा जल बोर्ड
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : सरकार की सख्ती से सतर्क जलबोर्ड अब सीवर साफ करने वाले मजदूरों को प्रश्ि
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :
सरकार की सख्ती से सतर्क जलबोर्ड अब सीवर साफ करने वाले मजदूरों को प्रशिक्षण व प्रमाण पत्र देगा। जल बोर्ड का कहना है कि दिल्ली में सीवर की रखरखाव की जिम्मेदारी सिर्फ बोर्ड के पास नहीं है। लोक निर्माण विभाग, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, दिल्ली छावनी परिषद आदि एजेंसियां भी सीवर की रखरखाव करती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक तीन हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सीवर की सफाई ज्यादातर निजी ठेकेदारों द्वारा कराई जाती है। इसलिए सफाई मजदूरों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें जरूरी सावधानियों के बारे में बताया जाएगा। इस आधार पर प्रमाण पत्र जारी कर सिर्फ उन्हें सेवाओं के लिए योग्य माना जाएगा। विभाग के प्रमुख द्वारा लिखित आदेश जारी करने पर ही कोई मजदूर सीवर में उतर सकेगा। उसकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किया जाएगा।