विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-कानपुर का सफर होगा और आसान, आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:04 PM (IST)

रेलवे बोर्ड ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच 14153/14154 नंबर की नई दैनिक ट्रेन शुरू करने की ...और पढ़ें

कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक ट्रेन शुरू करने की घोषणा।

कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक ट्रेन शुरू करने की घोषणा।

HighLights

  1. कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक ट्रेन शुरू।

  2. यह ट्रेन रात में यात्रा का अतिरिक्त विकल्प देगी।

  3. यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में अब आसानी होगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच 14153/14154 नंबर की नई दैनिक ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को कानपुर और दिल्ली के बीच रात के समय रेल यात्रा का एक और विकल्प उपलब्ध होगा।

14153 नंबर की ट्रेन कानपुर सेंट्रल से प्रतिदिन रात 8.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 04.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 14154 नंबर की ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.25 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 7.25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच 428 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे 10 मिनट में और वापसी में आठ घंटे में पूरी करेगी। रास्ते में इसका ठहराव फफूंद, इटावा, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में होगा।

सीट का कोटा कम होने से कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी

अभी दिल्ली से कानपुर के बीच शताब्दी और श्रमशक्ति एक्सप्रेस चलती हैं। कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी लगभग सवा पांच घंटे और श्रमशक्ति एक्सप्रेस लगभग साढ़े छह घंटे में यात्रा पूरी करती है। इसके अतिरिक्त, कानपुर के रास्ते चलने वाली राजधानी और वाराणसी वंदे भारत सहित पूर्व दिशा की अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के भी विकल्प हैं, लेकिन इनमें कानपुर के लिए सीट का कोटा कम होने से कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है।

अब एक और ट्रेन का विकल्प मिलने से यात्रियों को सुविधा होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही इस नई ट्रेन के शुरू होने की तिथि घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अब CJP ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; जंतर-मंतर पर धरने की भी चेतावनी