विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा से पूर्वी दिल्ली जाने वाले दें ध्यान, 20 अक्टूबर तक रूट डायवर्जन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:05 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली में सीवर मरम्मत कार्य के कारण न्यू अशोक नगर मार्ग पर 20 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव ...और पढ़ें

न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक तरफ सड़क पर होता सीवर का कार्य।जागरण

न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक तरफ सड़क पर होता सीवर का कार्य।जागरण

HighLights

  1. न्यू अशोक नगर मार्ग पर सीवर मरम्मत कार्य जारी

  2. 20 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

  3. नोएडा से पूर्वी दिल्ली आने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। ईस्ट एंड अपार्टमेंट के पास दिल्ली जल बोर्ड की ओर से सीवर मरम्मत कार्य के चलते न्यू अशोक नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। मार्ग पर 20 अक्टूबर तक काम जारी रहेगा।

ऐसे में नोएडा से पूर्वी दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस के तरफ से प्रभावित रास्ते से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। इस बीच राहगिरों का आरोप है कि प्रभावित मार्ग पर अतिक्रमण और वाहनों के पार्किंग समस्या बढ़ा रहे हैं।

इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल 

यातायात पुलिस के अनुसार, नोएडा सेक्टर-15 गोलचक्कर और सराय चौक की ओर से पूर्वी दिल्ली आने वाले वाहन चिल्ला बॉर्डर या नोएडा मोड़ की तरफ जा सकते हैं।

वहां से डीएनडी होते हुए मयूर विहार फेज-तीन और फिर कोंडली मार्ग से दिल्ली की ओर पहुंचा जा सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से मौके पर लगाए गए डायवर्जन संकेतों और यातायातकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

कल्याणपुरी सर्कल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय ने बताया कि सीवर लाइन की मरम्मत के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

काम पूरा होने तक यातायात को सुचारू रखने के लिए डायवर्ट किया गया है । उन्होंने वाहन चालकों से अगले 15 दिनों तक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

नेक प्वांइट पर ऑटो के ठहराव से लग रहा जाम

दोनों लेन के वाहन एक लेन पर आवागमण के कारण न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास नेक प्वाइंट बन रहा है। पीक आवर में यहां ऑटो और ई-रिक्शा खड़े रहने के कारण वाहनों को गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

सीवर मरम्मत के कारण दोनों दिशाओं की आवाजाही फिलहाल एक लेन में हो रही है। इसी मार्ग से मयूर विहार फेज-तीन और कोंडली से नोएडा की ओर से आने-जाने वाले वाहन गुजर रहे हैं। व्यस्त समय में इस मार्ग पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है।

यह भी पढ़ें- सलमान खान से दिल्ली HC ने मांगा जवाब, 'काला हिरण' फिल्म के निर्माता की याचिका पर भेजा नोटिस