NEET Paper Leak Case में कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई
राउज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए हैं, जिससे उनके मुकदमे का रास्ता साफ हो गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किए।
धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार के गंभीर अपराधों का प्रथम दृष्टया संज्ञान।
नीट पेपर लीक मामले में 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बहुचर्चित नीट पेपर लीक मामले में राउज ऐवेंन्यु की विशेष अदालत ने शनिवार को 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय दिए और आरोपितों के खिलाफ मुकदमे का रास्ता साफ हो गया है।
विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, भ्रष्टाचार और परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों के गंभीर अपराध बनते हैं।
अदालत ने रिकार्ड पर लिया कि आरोपियों ने खुद को बेगुनाह बताते हुए ट्रायल का सामना करने की बात कही।