दिल्ली वालों को बड़ी राहत: नेहरू पार्क में बनेगा भव्य ट्यूलिप गार्डन, पार्किंग और मनोरंजक सुविधाओं से होगा लैस
एनडीएमसी नेहरू पार्क में एक बड़ा ट्यूलिप गार्डन विकसित करने की योजना बना रही है, जिसमें पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी ...और पढ़ें
-1792904912176_m.webp)
नेहरू पार्क में बड़े ट्यूलिप गार्डन विकसित करने की योजना बनाई। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
नेहरू पार्क में विशाल ट्यूलिप गार्डन, पार्किंग सुविधा के साथ।
शांति पथ की भीड़ कम करने, आगंतुकों को आकर्षित करने का लक्ष्य।
साल भर फूलों के लिए 'वैली ऑफ फ्लावर्स' के रूप में विकसित होगा।
निहाल सिंह, नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजधानी दिल्ली में ट्यूलिप के आकर्षण को बढ़ाने के लिए नेहरू पार्क में बड़े ट्यूलिप गार्डन विकसित करने की योजना बनाई है।
इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है और स्थल तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
एनडीएमसी के अनुसार, अभी शांति पथ पर ट्यूलिप के फूल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इससे सड़क पर जाम लगता है और कई लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं।
विकसित करने की योजना बनाई
पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण आगंतुक वहां अधिक समय नहीं बिता पाते हैं। ऐसे में नेहरू पार्क में नया ट्यूलिप गार्डन विकसित करने की योजना बनाई गई है, ताकि लोग परिवार के साथ आराम से समय बिता सकें और फूलों के बीच तस्वीरें भी खींच सकें।
नेहरू पार्क का नया गार्डन
नेहरू पार्क में ट्यूलिप गार्डन के साथ मनोरंजक गतिविधियां, ड्रोन फोटोग्राफी और संगीत जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। इससे लोग यहां अधिक समय बिता सकेंगे। एनडीएमसी शांति पथ पर भी पहले की तरह ट्यूलिप के फूल लगाएगी। नेहरू पार्क का नया गार्डन इसका अतिरिक्त आकर्षण होगा।
ट्यूलिप के फूल सामान्यतः 20 से 25 दिन तक ही खिलते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए नेहरू पार्क में सालभर मौसमी फूलों की बहार बनाए रखने की भी योजना है। इसे 'वैली ऑफ फ्लावर्स' के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि अलग-अलग मौसम में भी लोग यहां फूलों की खूबसूरती का आनंद ले सकें।
