विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NDMC का ऑनलाइन पेट पोर्टल लॉन्च, घर बैठे मिलेंगी पशु चिकित्सा सुविधाएं

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:10 PM (IST)

एनडीएमसी ने लुटियंस दिल्ली के पालतू पशु मालिकों के लिए ऑनलाइन पेट पोर्टल लॉन्च किया है। अब पंजीकरण, टीकाकरण और ...और पढ़ें

एनडीएमसी का पशु चिकित्सा अस्पताल, जागरण।

एनडीएमसी का पशु चिकित्सा अस्पताल, जागरण।

HighLights

  1. एनडीएमसी ने पालतू पशुओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया।

  2. पंजीकरण, टीकाकरण और अपॉइंटमेंट घर बैठे मिलेंगी सुविधाएं।

  3. मोती बाग पशु अस्पताल में डिजिटल सेवाएं उपलब्ध होंगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लुटियंस दिल्ली में रहने वाले लोगों को अपने पालतू जानवर के पंजीकरण से लेकर टीकाकरण और इलाज के लिए अब बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब घर इसके लिए आनलाइन सुविधाएं मिलेगी।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने अपने मोती बाग स्थिति पशु चिकित्सा अस्पताल में यह सेवाएं शुरू की है। इसके लिए आनलाइन पेट पोर्टल (https://onlineservices.ndmc.gov.in/auth/) भी लॉन्च किया है।

मिलेंगी ये सुविधाएं

एनडीएमसी के अनुसार पोर्टल के माध्यम से पशु मालिक न केवल अपने पालतू कुत्ते और बिल्ली का आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

इसके अलावा ओपीडी में जांच और टीकाकरण के लिए पहले ही अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। इस पर पंजीकरण के बाद सर्टिफिकेट पंजीकरण के लिए एंटी रेबीज टीकाकरण के लिए याद दिलाने का संदेश मिलेगा।

ऑनलाइन देख पाएंगे दस्तावेज

एनडीएमसी के अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर टीकाकरण प्रमाणपत्र डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे। जहां लागू होगा, वहां स्वास्थ्य प्रमाणपत्र से जुड़ी सेवाएं और उन्हें डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

इसके अलावा डिजिटल भुगतान, पालतू पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड और पशु चिकित्सा से जुड़े दस्तावेजों को भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा। पोर्टल पर पालतू पशुओं की देखभाल और उनके प्रति जिम्मेदारी से जुड़े प्रशिक्षण संसाधन भी उपलब्ध होंगे।

घर बैठे मिलेंगी सारी सुविधाएं

मोती बाग स्थिति पशु चिकित्सा अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डा. विनीता चोपड़ा के अनुसार पहले इन सुविधाओं के लिए नागरिकों को अस्पताल आना पड़ता था। जबकि अब नागरिकों को घर बैठे ही इन सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इससे पशु प्रेमियों से लेकर अस्पताल के कर्मियों को भी लाभ मिलेगा। क्योंकि ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने की सुविधआ से भीड़ को नियंत्रित करने और प्रतीक्षा समय कम करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही इससे सभी रिकार्ड को भी डिजिटल रखा जा सकेगा।

लुटियंस दिल्ली में ज्यादा पालतू जानवर

दिल्ली की अपेक्षा में लुटियंस दिल्ली में अत्याधिक ऐसे लोग हैं जो जानवर पालते हैं। एक-एक घर में एक से अधिक जानवर भी हैं। चूंकि निजी क्षेत्र में सभी सुविधाएं ऑनलाइन व एक क्लिक पर मौजूद है जबकि सरकारी क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से यह कार्य चल रहा था।

पशु चिकित्सा अस्पताल में कई सुविधाएं

उल्लेखनीय है कि एनडीएमसी का मोती बाग स्थित पशु चिकित्सा अस्पताल करीब 1980 के दशक में बना था। वर्ष 2024 में इसके आधुनिक भवन का निर्माण पूरा हुआ। यहां पालतू पशुओं और पक्षियों के इलाज के लिए ओपीडी, जांच, सर्जरी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सर्जरी के बाद देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल में परामर्श कक्ष, टीकाकरण और उपचार की व्यवस्था भी है। एनडीएमसी के अनुसार, यहां कार्यदिवसों में सुबह 8 से रात 8 बजे तक ओपीडी चलती है।

यह भी पढ़ें- द‍िल्‍ली में CJP के प्रदर्शन में बंद थी ट्रेनें, अब बनारस से रवाना हो सकेंगी शिवगंगा और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस