दिल्ली में मंदिर मार्ग की सरकारी कॉलोनी के 145 क्वार्टर असुरक्षित, खाली करने का निर्देश
एनडीएमसी ने मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि सदन परिसर के 145 सरकारी क्वार्टरों को संरचनात्मक रूप से असुरक्षित घोषित किया है। ...और पढ़ें

मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि सदन परिसर के क्वार्टरों को असुरक्षित घोषित किया गया। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
एनडीएमसी ने मंदिर मार्ग के 145 क्वार्टर असुरक्षित घोषित किए।
निवासियों को परिसर खाली करने और पुनर्वास की सलाह दी गई।
असुरक्षित क्वार्टरों को गिराकर उसी स्थान पर नए आवास बनेंगे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सत्य निकेतन में इमारत हादसे के बाद सरकारी आवासों की सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि सदन परिसर के 145 टाइप-1 क्वार्टरों को संरचनात्मक रूप से असुरक्षित घोषित किया है। परिषद ने इन आवासों में रह रहे कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर परिसर खाली करने की सलाह दी है।
एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने वाल्मीकि सदन भवन परिसर का व्यापक संरचनात्मक आंकलन किया था। जांच में चिन्हित भवनों को रहने के लिए असुरक्षित पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक इन भवनों की स्थिति ऐसी है कि इन्हें मरम्मत के जरिए सुरक्षित करना संभव नहीं है।
145 क्वार्टरों के निवासियों को जल्द परिसर खाली करने की सलाह दी
इनमें 1965-66 में निर्मित चार ब्लाकों में 81 क्वार्टर और 1986 में निर्मित चार ब्लाकों में 64 क्वार्टर शामिल हैं। एनडीएमसी के आवास विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए सभी 145 क्वार्टरों के निवासियों को जल्द परिसर खाली करने की सलाह दी है।
अधिकारी ने बताया कि 16 से 20 सितंबर तक इसके लिए पुनर्वास पोर्टल खोला जाएगा। असुरक्षित क्वार्टरों को गिराकर उसी स्थान पर नए आवास बनाए जाएंगे। निर्माण पूरा होने के बाद विशेष पुनर्वास व्यवस्था के तहत स्थानांतरित किए गए मौजूदा रहने वालों को नए आवासों में दोबारा जगह दी जाएगी।
असुरक्षित घोषित करने का हाल के वर्षों में दूसरा प्रमुख मामला
उल्लेखनीय है कि एनडीएमसी ने सरकारी आवासों को असुरक्षित घोषित करने का हाल के वर्षों में दूसरा प्रमुख मामला है। इससे पहले गोल मार्केट स्थित पालिका धाम परिसर के टाइप-1 क्वार्टरों को भी असुरक्षित घोषित किया गया था।
