Move to Jagran APP

LPG गैस के दाम व महगांई के विरोध में युवा कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

बढ़ती मंहगाई के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में शास्त्री भवन स्थित पेट्रोलियम मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 03:37 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 03:37 PM (IST)
LPG गैस के दाम व महगांई के विरोध में युवा कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
गैस के दाम व महगांई के विरोध में पेट्रोलियम मंत्रालय के आगे प्रदर्शन करते युथ कांग्रेस कार्यकर्ता। ध्रुव कुमार

नई दिल्ली[ध्रुव कुमार]। बढ़ती मंहगाई के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में शास्त्री भवन स्थित पेट्रोलियम मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी जब पेट्रोलियम मंत्रालय से होते हुए संसद की तरफ बढ़ रहे थे की तभी दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

loksabha election banner

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए श्रीनिवास बीवी ने कहा कि पिछले 7 सालों में पेट्रोल-डीज़ल के मूल्यों में वृद्धि कर केंद्र सरकार 22 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औंधे मुंह गिरने के बाद भी भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के मूल्य बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से जनता को परेशानी हो रही है।

श्रीनिवास बीवी ने कहा कि जब किसी राज्य में चुनाव आते हैं तो पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने बंद हो जाते हैं। चुनाव खत्म होते ही फिर से दाम बढ़ने लगे हैं। भाजपा को जनता की नहीं बल्कि सिर्फ चुनावों की फिक्र है। देश की जनता भाजपा के चुनावी हथकंडे और लूट के फंडे की क्रोनोलॉजी समझ चुकी है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, जब संसद में सांसद सरकार से सवाल करते है तो सरकार अपनी ताकत का फायदा उठाते हुए उन्हें बर्खास्त कर देती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.