Move to Jagran APP

Delhi News: एक ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर दी जान, दूसरे की सेल्फी के चक्कर में हुई मौत

दिल्ली के उत्तरी जिले में दो दर्दनाक हादसों में दो युवकों को जान चली गई। एक ने आत्महत्या की जबकि दूसरे की सेल्फी के चक्कर में जान चली गई। देकर युवक ने की खुदकुशी- बुराड़ी इलाके में एक युवक यमुना नदी में गिर गया।

By Umesh KumarEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:05 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:05 AM (IST)
दिल्ली में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिमारपुर इलाके में शनिवार शाम सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) से कूदकर एक युवक ने जान दे दी। जबकि बुराड़ी इलाके में सेल्फी लेने के चक्कर में युवक यमुना नदी (Yamuna River) के गहरे पानी में गिर गया।

loksabha election banner

दोनों के शवों को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तिमारपुर मामले में मृतक की शिनाख्त रजत के रूप में हुई हैं। बुराड़ी हादसे में मृतक की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई है। हादसे के समय वह रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था।

ससुराल आया था युवक

पहला हादसा शुक्रवार शाम बुराड़ी इलाके में यमुना पुश्ते पर हुआ। यहां दीपक यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखने के लिए आया था। वह किनारे पर खड़ा होकर सेल्फी लेने लगा। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में गिर गया। वहां मौजूद गोताखोर उसे बचाने के लिए कूद गए।

काफी मशक्कत के बाद दीपक को पानी से निकाल लिया गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक अपनी पत्नी और परिवार के साथ समता विहार में रहता था। बुराड़ी के प्रधान एंक्लेव में उसकी ससुराल है। शुक्रवार शाम को वह पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल आया हुआ था।

छात्र ने की आत्महत्या

दूसरी ओर तिमारपुर में सिग्नेचर ब्रिज से शनिवार शाम रजत नामक युवक ने ब्रिज से यमुना में छलांग लगा दी। जांच में पुलिस को पता चला है कि रजत परिवार के साथ गली करावल नगर में रहते थे। इनके परिवार में पिता राकेश, मां दो बहनें और अन्य सदस्य हैं।

रजत पढ़ाई करने के साथ ही करोलबाग में आभूषण कारोबारी के यहां काम करते थे। शनिवार सुबह नौ बजे वह परीक्षा के लिए घर से निकले थे। इस बीच वापस लौटते समय पांच बजे उसने यमुना में छलांग लगा दी। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.