विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमारी बेटी से दूर नहीं हुआ तो...', बहन के पीछे पड़े आशिक को दी खौफनाक सजा; अंजाम देख दंग रह गए लोग

Published: Tue, 29 Apr 2025 10:08 AM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2025 10:31 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपनी बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

नाबालिग भाई ने बहन के प्रेमी की गोली मारकर कर दी हत्या। जागरण फोटो
नाबालिग भाई ने बहन के प्रेमी की गोली मारकर कर दी हत्या। जागरण फोटो

HighLights

  1. युवक उसकी बहन पर बना रहा था शादी का दवाब।
  2. पुलिस ने दोनों आरोपित नाबालिगों को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में युवती के नाबालिग भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। सीलमपुर थाना पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वारदात के कुछ घंटे के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपितों को दबोच लिया।

नानी के घर पर गया था युवक

समीर परिवार के साथ सीलमपुर के-ब्लॉक में रहता था। परिवार में पिता कमरूद्दीन, मां, दो भाई व दो बहन हैं। समीर पिता के साथ मजदूरी करता था। पिता कमरूद्दीन ने बताया कि रविवार रात को उनका बेटा जे ब्लॉक में अपनी नानी के घर पर गया था।

सीने में गोली मारकर भाग गए

बताया कि वह 11:30 बजे के आसपास नानी के घर के बाहर बैठकर फोन चला रहा था। तभी इलाके में रहने वाले दो लोग आए और उनके बेटे के सीने में दो गोली मारकर भाग गए।

दो महीने पहले दी थी धमकी

उन्होंने आरोप लगाया कि पकड़े गए एक आरोपित के माता-पिता ने दो माह पहले उनके घर वालों को धमकी दी थी कि समीर उनकी बेटी से दूर नहीं हुआ तो वह उसकी हत्या कर देंगे। उस वक्त मोहल्ले के लोगों ने समझौता करवा दिया था।

यह भी पढ़ें- 'नानी मैंने उसे मार डाला...', लिव इन में रह रही सोनिया का दर्दनाक अंत; खौफनाक मंजर देख दंग रह गए अफसर

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए एक नाबालिग ने कहा कि समीर उसकी बहन पर शादी का दबाव बना रहा था। वह समीर को पसंद नहीं करता था, इसलिए अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी।