प्रेमी युवक भूल गया मर्यादा, गर्लफ्रेंड के साथ बनाने लगा शारीरिक संबंध
कुछ मुलाकातों के बाद लड़का-लड़की के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
नोएडा (जेएनएन)। अक्सर लड़कियां प्यार में पड़ कर अपनी सारी मर्यादाएं भूलकर अपने प्रेमी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बना लेती, जो कि उनको शादी के पहले नहीं करना चाहिए। नोएडा में इससे अलग मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी युवक अपनी मर्यादा भूल गया। लिव इन में रहने के दौरान शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
प्रेमिका बोले-मैं उसी युवक से करूंगी शादी
पीड़ित युवती ने फेज-3 थाने में प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित प्रेमिका का अब भी कहना है कि वह उसके प्रेमी को तलाशकर लाए। वह उसी से शादी करना चाहती है।
यह भी पढ़ेंः खूबसूरती के लिए हिजड़ों ने कराया ब्रेस्ट इंप्लांट, उससे पहले की शर्मनाम करतूत
यह है मामला
मोतिहारी, बिहार निवासी युवती ममूरा में रहती है। उसकी एक साल पहले सहरसा, बिहार निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ममूरा में किराये पर रहकर नौकरी करता था। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का वादा करके उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
शादी का झांसा देकर बनाता था शारीरिक संबंध
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शादी का वादा करने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। युवती की मानें तो उसे लगने लगा था कि उसकी प्रेमी उससे बहुत प्यार करता है, इसलिए शारीरिक संबंध पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
युवती के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया है। युवती ने पुलिस से मांग की है कि वह उसके प्रेमी को तलाशकर लाए। वह उसी से शादी करना चाहती है।