भाई की शर्मनाक करतूत का खुलासा, नशे में बहन से किया 'गंदा काम'
घटना के अनुसार, भाई ने दिवाली की रात को अपने पिता के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद पिता सोने चले गए तो वह बहन के कमरे में गया और उसके साथ गंदा काम किया।
गुरुग्राम, जेएनएन। भैया दूज त्योहार से ठीक पहले देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इंसानियत के साथ भाई-बहन के रिश्तों को भी शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर जिस भाई के हाथ में बहन ने राखी बांधी उसी ने ऐसा कृत्य किया कि भाई-बहन का रिश्ता कलंकित हो गया। मामला फारुखनगर इलाके का है।
नशे में धुत युवक (20) ने अपने से करीब पांच साल छोटी बहन को हवस का शिकार बना डाला। शर्मसार कर देने वाली वारदात मानेसर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात हुई। शराब के नशे में धुत युवक अपनी बहन के कमरे में घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गलत काम किया। शोर शराबा होने पर दूसरे कमरे में सो रहे पिता के साथ ही आसपास के लोग भी पहुंच गए।
आरोपित को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया था। इसके बाद मानेसर महिला थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई। लड़की की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हो गई है। मानेसर के महिला पुलिस थआने में पॉस्को ऐक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी भाई की उम्र 19 साल है। घटना के अनुसार, उसने दिवाली की रात को अपने पिता के साथ शराब पी। पिता सोने चले गए तो वह बहन के कमरे में गया और उसके साथ गंदा काम किया।
हैरान करने वाली बात तो यह है कि दिवाली की अगली सुबह आरोपी भाई ड्यूटी पर चला गया। इसके बाद 10वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय पीड़ित ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। पिता लड़की को लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पीड़ित और आरोपी के पिता की मानें तो उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है और बीते कई वर्षों से लापता है। वहीं, इस तरह की घटना पर पुलिस का कहना है कि उसे भी यह सुनकर झटका लगा कि कोई भाई अपनी बहन के साथ ऐसा कर सकता है।