विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Yamuna Water Level: दिल्ली की यमुना में दिख रहा मौसम का असर, चेतावनी स्तर के नजदीक पहुंचा पानी

Published: Thu, 05 Sep 2024 12:16 AM (IST)

Delhi Yamuna Water Level दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। तेज बारिश का असर यमुना नदी में दिख ...और पढ़ें

दिल्ली की यमुना में दिख रहा मौसम का असर, चेतावनी स्तर के नजदीक पहुंचा पानी (फाइल फोटो 2023)।
दिल्ली की यमुना में दिख रहा मौसम का असर, चेतावनी स्तर के नजदीक पहुंचा पानी (फाइल फोटो 2023)।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम का असर यमुना के जलस्तर पर दिखने लगा है। पिछले कुछ दिनों उत्तर भारत में हो रही वर्षा और हथनी कुंड से पहले की तुलना में अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है।

मंगलवार रात दिल्ली में लोहा पुल के पास यमुना में पानी चेतावनी स्तर के नजदीक पहुंच गया, बुधवार को इसमें कुछ गिरावट हुई है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का दावा है कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

चेतावनी स्तर से कुछ कम पर था जलस्तर

लोहा पुल के मंगलवार रात लगभग 11 बजे यमुना का जलस्तर 204.40 मीटर तक पहुंच गया। यह चेतावनी स्तर 204.5 मीटर से कुछ कम है। मौसम व हथनी कुंड से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए कभी भी यह यमुना चेतावनी स्तर के ऊपर पहुंच सकती है।

इसे ध्यान में रखकर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभी खतरे की कोई आशंका नहीं है।

ये भी पढ़ें- उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के मंत्री की भाषा पर जताई आपत्ति, दी कानूनी कार्यवाही की चेतावनी

हथनी कुंड से छोड़ा गया पानी

हथनी कुंड से बुधवार को शाम चार बजे अधिकतम 46418 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उसके बाद इसमें कमी आने लगी। देर शाम आठ बजे यमुना का जलस्तर 203.39 दर्ज किया गया। इसे और बढ़ने की आशंका जताई जताई जा रही है।