Move to Jagran APP

भारत में बनी दुनिया की सबसे छोटी और हल्की पिस्टल, पर्स में भी रख सकती हैं महिलाएं

देश में निर्मित पिस्टल की रेंज में हाल ही में एक नई पिस्टल को शामिल किया गया है। इसके दुनिया की सबसे छोटी और हल्की पिस्टल होने का दावा किया जा रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 04:15 PM (IST)
भारत में बनी दुनिया की सबसे छोटी और हल्की पिस्टल, पर्स में भी रख सकती हैं महिलाएं

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में निर्मित पिस्टल की रेंज में हाल ही में एक नई पिस्टल को शामिल किया गया है। इसके दुनिया की सबसे छोटी और हल्की पिस्टल होने का दावा किया जा रहा है। यह पिस्टल विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाई गई है। जीलॉक (ग्लॉक) 42 के नाम से तैयार यह पिस्टल तमिलनाडू में बनी है। छोटी और हल्की होने के बावजूद आधुनिक तकनीक से बनी होने के कारण यह उतनी ही खतरनाक है।

loksabha election banner

यह पिस्टल उपलब्ध है, लेकिन इसे सिर्फ वे लोग ही खरीद सकते हैं, जिनके पास पिस्टल का स्टेट या ऑल इंडिया लाइसेंस है। यह फंग्शनल मिलिट्री ग्रेड पिस्टल की श्रेणी में दुनिया की सबसे छोटी पिस्टल मानी जा रही है। इसमें 0.380 कैलिबर है, जो भारतीय शस्त्र अधिनियम के अनुसार, प्रतिबंधित बोर नहीं है। इसमें छह कारतूस मैगजीन में और एक चेंबर में रहता है। मैगजीन की क्षमता को आवश्यकता के अनुसार कम करने के साथ बढ़ाया भी जा सकता है। इसे महिलाओं के लिए सबसे अनुकूल माना जा रहा है। इसका आकार मोबाइल फोन के जितना छोटा है और महिलाएं इसे अपने पर्स में रख सकती हैं।

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो 2019 का समापन
आधुनिक उपकरणों और नई तकनीक के साथ देश की पुलिस, नागरिक सुरक्षा और होमलैंड सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुलिस एक्सपो 2019 का शनिवार को समापन हो गया। प्रगति मैदान में हुए एक्सपो में लोगों को नए हथियारों के बारे में जानने का मौका मिला।

एक्सपो में सिंगापुर, इजराइल, कोरिया, ताइवान, चीन, ब्रिटेन, अमेरिका, मलेशिया, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड आदि की नामी कंपनियों द्वारा तैयार सुरक्षा उत्पाद और हथियारों का प्रदर्शन हुआ। आयोजन नेक्सजेन एक्जिबिशन ने किया। इसमें 25 देशों की कंपनियों के साथ देश की हथियार और सुरक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनियों के सौ से अधिक स्टॉल लगाए गए। इनमें रक्षा और सुरक्षा, पुलिस और नागरिक सुरक्षा, हथियार व गोला-बारूद, कठिन इलाकों में विषम परिस्थितियों में प्रयोग होने वाले नए उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें और स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.