दिल्ली में होने जा रहा है आर्य समाज का ऐतिहासिक विश्व महासम्मेलन, जानें कब और कहां आयोजित किया जाएगा
आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ और महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा विश्व आर्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक दिल्ली के रोहिणी में होगा। इसमें 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और आर्य समाज के आदर्शों पर विचार किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष और महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर सरवदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा ऐतिहासिक विश्व आर्य महासम्मेलन आयोजित करने ला रही है।
विश्व आर्य महासम्मेलन का आयोजन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक रोहिणी सेक्टर-10 स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित होगा। इस आयोजन की जानकारी सभा के संयुक्त तत्वावधान में हुई विशेष बैठक में दी गई।
महासम्मेलन की सफलता के लिए दिल्ली में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें देश-विदेश से आए आर्य वीर, महिला मंडल और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, 40 से अधिक देशों से आर्य जन अपनी कला, संस्कृति और विचारों के साथ इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। आर्य समाज के आदर्शों के प्रचार-प्रसार, वेदों के महत्व और समाज सुधार के प्रयासों पर विशेष सत्र होंगे।
सभा के महामंत्री विजय आर्य ने बताया कि 20,000 से अधिक आर्य वीर, वीरांगनाएं तथा विदेशी प्रतिनिधि इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
यह भी पढ़ें- जागरण कनेक्ट के 'प्रकृति के संरक्षक' अभियान से प्रेरित होकर छात्रों ने किया वृक्षारोपण
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।