Move to Jagran APP

Delhi: मतदाताओं को लुभाने वाला लॉलीपॉप भारी पड़ा, कांग्रेस के बाद AAP सरकार से एक हजार रुपये मांगने पहुंची महिलाएं

Delhi AAP आम चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्येक माह मतदाताओं के खाते में नगद डालने का लॉलीपॉप अब उनपर ही भारी पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भरवाए गए गारंटी कार्ड लेकर जहां लखनऊ के साथ ही विभिन्न राज्यों के पार्टी दफ्तरों पर भारी संख्या में महिलाओं का जुटने का क्रम जारी है जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं है।

By Nimish Hemant Edited By: Geetarjun Tue, 11 Jun 2024 10:39 PM (IST)
Delhi: मतदाताओं को लुभाने वाला लॉलीपॉप भारी पड़ा, कांग्रेस के बाद AAP सरकार से एक हजार रुपये मांगने पहुंची महिलाएं
दिल्ली सरकार के खिलाफ वित मंत्री आतिशी के आवास पर प्रदर्शन करती भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्येक माह मतदाताओं के खाते में नगद डालने का लॉलीपॉप अब उनपर ही भारी पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भरवाए गए गारंटी कार्ड लेकर जहां लखनऊ के साथ ही विभिन्न राज्यों के पार्टी दफ्तरों पर भारी संख्या में महिलाओं का जुटने का क्रम जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं है।

अब इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) का घेराव भी शुरू हो गया है। मंगलवार को दिल्ली महिला मंच के बैनर तले सैकडों महिलाएं राज्य की वित्त मंत्री आतिशी के सरकारी निवास पर इकट्ठा होकर उनसे जल्द राशि का भुगतान शुरू करने की मांग की।

इंडिया गेट पर भी पहुंचीं

ये सभी पहले इंडिया गेट पर इकट्ठा हुईं और मथुरा रोड स्थित आतिशी के सरकारी आवास के नजदीक पहुंच गई। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को रोक लिया।

दिल्ली सरकार से पूछे सवाल

महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं मीना खन्ना, रूचि अग्रवाल, शाजिया खान, गजाला इमरान व साफिया फहीम समेत अन्य महिलाएं हाथ में ''दिल्ली की बेटियों का एक सवाल- कब मिले प्रति माह एक हजार'' दिल्ली की महिला करेंगी हिसाब-अब मत भागो दिल्ली की झूठी सरकार'' जैसे नारे लिखे प्लेकार्ड हाथ में लिखी हुई थी तथा दिल्ली सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगा रही थी।

एक हजार रुपये देने का किया था वादा

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आप सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये देने की घोषणा की। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान गरीब महिलाओं से इंटरनेट आधारित फार्म भरवाए गए। अब चुनाव बाद पूरी सरकार और उसके विधायक महिलाओं से छुप रहे हैं।

आक्रोशित महिलाओं ने दिल्ली सरकार पर जनता को गुमराह कर वोट लेने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि अगले माह से उन्हें भुगतान शुरू नहीं होता तो वे सभी आप विधायकों का भी घेराव करेंगी।