Move to Jagran APP

ये तोंद है बड़ी, दिल्ली में एक तिहाई से ज्यादा महिलाएं मोटापे का शिकार

महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा सजग होती हैं। फिर भी सर्वेक्षण के नतीजे यह बताते हैं कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा मोटी होती हैं। दिल्ली में एक तिहाई से ज्यादा महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 17 Jun 2017 12:44 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 08:53 PM (IST)
ये तोंद है बड़ी, दिल्ली में एक तिहाई से ज्यादा महिलाएं मोटापे का शिकार
ये तोंद है बड़ी, दिल्ली में एक तिहाई से ज्यादा महिलाएं मोटापे का शिकार

नई दिल्ली [ रणविजय सिंह ] । मोटापे की समस्या बढ़ रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में मोटे लोगों की तादाद राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। खानपान व रहन सहन में आए बदलाव के कारण पिछले एक दशक में यहां मोटे लोगों की तादाद करीब 8 फीसद बढ़ा है।

loksabha election banner

यह माना जाता है कि महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा सजग होती हैं। फिर भी सर्वेक्षण के नतीजे यह बताते हैं कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा मोटी होती हैं। दिल्ली में एक तिहाई से ज्यादा महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं।

वहीं हर चौथा पुरुष भी मोटापे से पीडि़त है। मोटापा बढऩे के कारण मधुमेह व ब्लड प्रेशर की बीमारियां भी बढ़ रही है। दस साल पहले वर्ष 2005-06 में दिल्ली में 26.4 फीसद महिलाए मोटापे से ग्रस्त थीं। जबकि नए सर्वेक्षण में अब मोटापे से ग्रस्त महिलाओं की तादाद बढ़कर 34.9 फीसद हो गई है।

उनका बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) 25 किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर से अधिक है। इस आंकड़े मेें गर्भवती महिलाएं शामिल नहीं हैं। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरी क्षेत्र की महिलाएं मोटापे से अधिक ग्रस्त हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में 29.2 फीसद व शहरी क्षेत्र में 34.9 फीसद महिलाएं मोटापे से पीडि़त हैं। दिल्ली में वर्ष 2005-06 में महज 16.8 फीसद पुरुष मोटे पाए गए थे।

अब मोटापे से ग्रस्त पुरुषों की संख्या बढ़कर 24.6 फीसद हो गई है। हालांकि दिल्ली में 12.8 फीसद महिलाओं व 17.7 फीसद पुरुषों का बीएमआई सामान्य (18 बॉडी मास इंडेक्स) कम पाया गया। यह सर्वेक्षण 15 से 49 वर्ष के लोगों पर किया गया है।

हाई ब्लड प्रेशर से अधिक पीडि़त महिलाएं

सर्वेक्षण में चौंकाने वाली बात यह सामने है कि दिल्ली में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है। सर्वेक्षण के दौरान यहां 5.9 फीसद महिलाओं का ब्लड प्रेशर सामान्य से थोड़ा ज्यादा था।

एक फीसद महिलाओं का ब्लड प्रेशर 160/100 से 179/109 के बीच पाया गया। इसके अलावा 0.7 फीसद महिलाओं का ब्लड प्रेशर अत्यधिक (180/110 से अधिक) पाया गया।

वहीं 3.7 फीसद पुरुषों का ब्लड प्रेशर सामान्य से थोड़ा ज्यादा पाया गया। 0.4 फीसद पुरुषों का ब्लड प्रेशर 160/100 से 179/109 के बीच व 0.1 फीसद पुरुषों का ब्लड प्रेशर अत्यधिक पाया गया।

मधुमेह से अधिक पीडि़त हैं पुरुष

दिल्ली में 14.3 फीसद पुरुष मधुमेह से पीडि़त हैं। सर्वेक्षण के दौरान 10 फीसद पुरुषों में शुगर की मात्रा 140 मिलीग्राम प्रति डेसी लीटर व 4.3 फीसद पुरुषों में शुगर की मात्रा (160 मिलीग्राम प्रति डेसी लीटर) बहुत ज्यादा पाई गई। वहीं दिल्ली में 10.6 फीसद महिलाएं मधुमेह से पीडि़त  हैं। जिनमें चार फीसद महिलाओं में शुगर का स्तर बहुत ज्यादा पाया गया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि व्यायाम व शारीरिक मेहनत कम हो गया और खानपान में जंक फूड का इस्तेमाल बढ़ गया है। इस वजह से मोटापा की समस्या बढ़ रही है। मोटापा के कारण मधुमेह व हृदय की बीमारियां होती हैं। इसके अलावा मोटापे से कैंसर की बीमारी भी होती है।

राष्ट्रीय स्तर पर मोटापे का क्या है आंकड़ा

देश में 20.7 फीसद महिलाएं मोटापे से पीडि़त हैं। शहरी क्षेत्र में 31.3 फीसद व ग्रामीण क्षेत्र में 15 फीसद महिलाएं मोटापे से ग्रस्त हैं। वहीं 18.6 फीसद पुरुष मोटे हैं। शहरों में रहने वाले 26.3 फीसद व गांवों में रहने वाले 14.3 फीसद पुरुष मोटापे से ग्रस्त हैं।



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.