3 साल तक युवती से बनाता रहा शारीरिक संबंध, युवक की सच्चाई सामने आई तो उड़ गए होश
दोनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आकर रहने लगे। आरोप है कि यहां आकर वह उसके व उसकी बच्ची के साथ मारपीट करने लगा। अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
नोएडा, जेएनएन। दिल्ली से सटे यूपी के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मुस्लिम युवक ने तीन साल तक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और निकाह हुआ। आरोप है कि आरोपित ने महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। अब आरोपित उसको व आठ महीने की बेटी को छोड़कर फरार हो गया है। पीड़िता के बुलाने के बाद भी जब आरोपित नहीं लौटा तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। लव जिहाद का मामला सामने आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में किराए के फ्लैट में रहने वाली एक महिला द्वारा बिसरख कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात बरेली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले दिलशाद सकैलनी से हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
महिला ने बताया कि दिलशाद ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उसे तीन साल तक साथ रखा और संबंध बनाए। महिला ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उसे एक बेटी पैदा हुई। बेटी होने पर उसने दिलशाद पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसे दिल्ली लेकर आया। 12 सितंबर को दिलशाद ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आकर रहने लगे। आरोप है कि यहां आकर वह उसके व उसकी बच्ची के साथ मारपीट करने लगा। अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
महिला का आरोप है कि आरोपित बच्ची के साथ भी घिनौनी हरकत करने लगा। जब वह इसका विरोध करती तो उसे पीटता था। आरोप है कि आरोपित उसके डेढ़ लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गया है।
फ्लैट खाली करने का दबाव
पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसके घर से जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया है। उसके पास किराया देने का भी पैसा नहीं है। आठ महीने की बच्ची को साथ लेकर रहना उसके लिए मुश्किल होता जा रहा है। फ्लैट मालिक उस पर फ्लैट खाली करने का दबाव बना रहा है।
बरेली में पुलिस ने दी दबिश
सीओ तृतीय पीयूष सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस टीम ने बरेली सहित कई जगह दबिश दी। लेकिन आरोपित नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।