विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में दरिंदगी: नौकरी के लिए मिलने बुलाया, फिर महिला से किया गंदा काम

Published: Mon, 30 Sep 2024 12:43 PM (IST)

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोपी मनमोहन नाम का इलेक्ट्रीशियन है जो पीड़िता को पहले से जानता था। उसने उसे मिलने और नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मदद के नाम पर महिला से दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)
मदद के नाम पर महिला से दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मोहन गार्डन थाना इलाके में हुई वारदात
  2. महिला को पहले से जानता था आरोपित

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मोहन गार्डन थाना इलाके में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मनमोहन इलेक्ट्रीशियन है और वह महिला को पहले से जानता था। उसने उसे मिलने व नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के बहाने अपने पास बुलाया था।

सहेली के साथ रह रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला को काम की तलाश थी। इसलिए वह पूर्वी दिल्ली में अपनी सहेली के साथ रह रही थी। उसने अपनी सहेली की मदद से नौकरी की तलाश की। इसी दौरान उसकी बात उसके परिचित मनमोहन से हुई। उसने उसे मिलने व नौकरी देने के नाम पर बुलाया व उससे दुष्कर्म किया।

काम की तलाश में आई थी दिल्ली

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहन गार्डन थाना पुलिस को रविवार को दुष्कर्म के मामले को लेकर जानकारी प्राप्त हुई थी। पूछताछ के दौरान पता लगा कि महिला काम की तलाश में दिल्ली आई थी। उसने अपनी महिला मित्र की सहायता से नौकरी तलाशने की कोशिश की।

महिला को पहले से जानता था आरोपी

मोबाइल पर उसकी आरोपित से बात हुई। आरोपित पहले से उसे जानता था। उसने उसे मिलने और साक्षात्कार देने के लिए आने को कहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें-

Delhi Crime: मेरठ से विधानसभा चुनाव लड़ने वाला निकला वाहन चोर, दिल्ली से महंगी कारें चुराते थे नेताजी

दिल्ली के नांगलोई इलाके में पुलिसकर्मी को कार से कुचला; फिर 10 मीटर तक घसीट कर मार डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।