विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी शर्मसारः घरवालों के सामने ही कार से घसीटकर मां-बेटी से गैंगरेप

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 31 Jul 2016 07:59 AM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 07:52 AM (IST)

यूपी के बुलंदशहर में नोएडा के परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी से सामूहिक दष्कर्म का मामला सामने आया है। कार से खींचकर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। यूपी के बुलंदशहर में नोएडा के परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी से सामूहिक दष्कर्म का मामला सामने आया है। कार से खींचकर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उत्तर प्रदेश को शर्मसार करने वाली वारदात बुलंदशहर जिला मुख्यालय से महज दो किमी दूर एनएच-91 (गाजियाबाद-अलीगढ़) पर शुक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब हुई। नोएडा में रहने वाला दो भाइयों का पीड़ित परिवार मूल रूप से शाहजहांपुर का है।

शुक्रवार रात करीब 12 बजे दंपती 14 साल की बेटी, भाई-भाभी और भतीजे के साथ एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोएडा से शाहजहांपुर के लिए निकले। करीब डेढ़ बजे बुलंदशहर के देहात कोतवाली के गांव दोस्तपुर के फ्लाईओवर के पास किसी ने कार के सामने कुछ फेंका, लेकिन जोर की आवाज आने पर भी उन्होंने कार नहीं रोकी।

करीब 200 मीटर आगे फिर वैसी आवाज आई तो उन्होंने गाड़ी रोक दी। तभी पीछे से आकर रुकी कार से उतरे छह-सात बदमाशों ने परिवार को बंदूक की नोक पर ले लिया और फ्लाईओवर के नीचे ले गए। तीनों पुरुषों को बंधक बना लिया और दोनों महिलाओं और किशोरी को हाइवे के नीचे संपर्क मार्ग पर ले गए और मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

तड़के करीब साढ़े तीन बजे हैवान 12 हजार रुपये और जेवर भी लूटकर ले गए। पीड़ित परिवार की सूचना पर नोएडा के परिचित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तब करीब पौने पांच बजे कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कराकर परिवार को रवाना कर दिया।

मेरठ रेंज की डीआइजी लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अफसरों को फटकार लगाई। इसके बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर रामसेन को निलंबित कर दिया।

पुलिस पर उठे सवाल

बदमाशों ने परिवार को दो घंटे बंधक बनाकर रखा और पुलिस को तीन घंटे तक भनक तक नहीं लगी। और जब लगी तो शनिवार सुबह से ही सारी ताकत मामले को दबाने में लगा दी गई। मामला मीडिया तक पहुंचा तो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर खानापूरी की गई है।

वहीं बुलंदशहर के एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों का गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।