Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP से इस्तीफा देने वाले सातों विधायक ज्वाइन करेंगे BJP? MLA ऋतुराज झा ने बता दिया पर्दे के पीछे का खेल

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 07:30 PM (IST)

    AAP विधायकों के इस्तीफे के बाद किराड़ी से आप विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से भाजपा के लोग मुझसे लगातार संपर्क कर रहे थे। वे लगातार कई प ...और पढ़ें

    Hero Image
    किराड़ी से आप विधायक ऋतुराज झा ने बताई सात विधायकों के इस्तीफे के पीछे की वजह।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को चुनाव से ठीक पहले तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के सात विधायकों ने धड़ाधड़ पार्टी से इस्तीफे का एलान कर दिया। यह सभी वे विधायक थे, जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया था। वहीं पार्टी ने इन इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किराड़ी से आप विधायक ऋतुराज झा ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋतुराज झा ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से भाजपा के लोग मुझसे लगातार संपर्क कर रहे थे। वे लगातार कई प्रलोभन दे रहे थे। आप मेरी पार्टी में आ जाओ, आपको ये बना देंगे। आपको ये दे देंगे। मैंने हाथ जोड़कर एक ही बात कही, हर आदमी दलबदलू नहीं होता। हर आदमी लालची नहीं होता है। हर आदमी बिकाऊ नहीं होता है। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी ने हमें क्या नहीं दिया। मेरे जैसे सामान्य परिवार से आनेवाले शख्स को, मास्टर के बेटे को दो-दो बार विधायक का टिकट दिया। 10 साल से मैं किराड़ी का विधायक हूं। 

    पार्टी छोड़नेवालों को इतिहास कभी नहीं माफ करेगा: ऋतुराज झा

    उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में और भी जिम्मेदारियां देंगे। पार्टी के लिए, दिल्ली के लिए और देश के लिए काम करेंगे। हमारे कुछ साथी भाजपा के इशारे पर जो हरकतें कर रहे हैं, आपको इतिहास माफ नहीं करेगा। आपको भी विधायक अरविंद केजरीवाल जी ने बनाया था। आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था, क्योंकि देश-दुनिया आम आदमी पार्टी की तरफ एक उम्मीद से देखती है। मैं अपनी गारंटी ले सकता हूं कि मैं अरविंद केजरीवाल का सिपाही था, हूं और मरते दम तक रहूंगा। कभी अरविंद केजरीवाल को नहीं छोड़ूंगा। जय हिंद जय भारत।" 

    यह भी पढ़ेंः Delhi Election: दिल्ली में वोटिंग से 5 दिन पहले AAP में लगी इस्तीफों की झड़ी, 7 विधायकों ने चिट्ठी लिखकर बताई वजह