विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के फैसले पर पत्नी सुनीता हुईं भावुक, कही ये बातें

Published: Fri, 10 May 2024 04:31 PM (IST)

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा अरविंद केजरीवाल आज शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे और मुझे भरोसा ...और पढ़ें

CM केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के फैसले पर पत्नी सुनीता हुईं भावुक।
CM केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के फैसले पर पत्नी सुनीता हुईं भावुक।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद पत्नी सुनीता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह इस फैसले को जानने के बाद भावुक हो गई और इसके लिए सभी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने इस फैसले को लाखों-करोड़ों दुआओं का फल भी बताया। 

उन्होंने ट्वीट किया- हनुमान जी की जय। ये लोकतंत्र की जीत है। लाखों-करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है। सभी को कोटि कोटि धन्यवाद। वहीं, केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर कई आप नेताओं ने खुशी जाहिर किया है।

आतिशी ने कहा- दिल्ली और देश को संबोधित जरूर करेंगे

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल आज शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे और मुझे भरोसा है कि वे दिल्ली और देश को संबोधित जरूर करेंगे। शायद ऊपर वाले का यह इशारा है कि अब चीजे बदल रही हैं, देश के लोकतंत्र और संविधान पर जो हमला हो रहा था, अब उसे बदलने,रोकने का समय आ गया है।"

केजरीवाल को चुनाव प्रचार की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी। 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें लोकसभा चुनाव प्रचार की अनुमति भी दे दी है। 

ये भी पढ़ें- CM अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर तो आएंगे, लेकिन इन शर्तों का करना होगा पालन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।