Move to Jagran APP

पति को देवरानी के साथ इस हालत में देख उड़ गए पत्नी के होश, निगला जहर

सीमा के भाई सोनू ने पुलिस को बताया है कि देवरानी से जीजा के अवैध संबंध होने से दीदी नाराज थी। इसे लेकर दोनों मे कई बार झगड़ा भी हुआ था।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 10:40 PM (IST)
पति को देवरानी के साथ इस हालत में देख उड़ गए पत्नी के होश, निगला जहर
पति को देवरानी के साथ इस हालत में देख उड़ गए पत्नी के होश, निगला जहर

नई दिल्ली [जेएनएन]। हर्ष विहार इलाके में एक महिला ने पति का देवरानी से अवैध संबंध होने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। सीमा देवी (32) को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

loksabha election banner

सीमा के भाई सोनू ने पुलिस को बताया है कि देवरानी से जीजा के अवैध संबंध होने से दीदी नाराज थी। इसे लेकर दोनों मे कई बार झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई बच्चा नहीं था

सीमा देवी पति हरि सिंह तोमर के साथ गली नंबर-13, मंडोली एक्सटेंशन में रहती थी। शादी को करीब 15 साल हो चुके थे। दोनों से कोई बच्चा नहीं था। मूल रूप से बदायूं निवासी हरि सिंह कपड़े की दुकान चलाता है। कुछ समय पूर्व हरि के छोटे भाई की बदायूं में हत्या हो गई थी। उसकी पत्नी बदायूं में ही रह रही थी। गत 12 जून को हरि ने मंडोली स्थित घर पर कार्यक्रम रखा था।

जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोनू ने बताया कि कार्यक्रम के बाद सभी मेहमान लौट गए, लेकिन दीदी की देवरानी रुक गई। 14 जून को तड़के करीब चार बजे सीमा ने हरि को देवरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सीमा ने 17 जून को फिर दोनों को एक साथ देखा। इसके बाद सीमा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोनू ने अपने जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: सच्चाई सामने आते ही भड़क गई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी

यह भी पढ़ें: महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप, ग्रेटर नोएडा में फेंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.