विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Election Result: केजरीवाल को दी मात, पिता भी रहे मुख्यमंत्री; जानें कौन हैं प्रवेश वर्मा जो बन सकते हैं दिल्ली के CM

Published: Sat, 08 Feb 2025 02:03 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2025 02:42 PM (IST)

Delhi Election Result 2025 नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा उम्मीदार ...और पढ़ें

Delhi Election Result 2025: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को मात दी।(फोटो सोर्स: जागरण)
Delhi Election Result 2025: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को मात दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Election Result। दिल्ली में 'झाड़ू' की सफाई हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी के 12 सालों का राज अब जा चुकी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा, 27 साल का सूखा खत्म करते हुए एक बार फिर सरकार बनाने के लिए तैयार है।

इस चुनाव परिणाम ने देशभर के लोगों को चौंका कर रख दिया है। जिस अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर आम आदमी पार्टी देशभर में चुनाव लड़ती रही, वही अरविंद केजरीवाल अपनी विधानसभा सीट भी न जीत सके। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा (who is parvesh verma) ने उन्हें 4089 वोटों से हराया है। हर तरफ प्रवेश वर्मा की चर्चा हो रही है।

उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। 

आइए जानते हैं कि आखिर प्रवेश वर्मा कौन हैं और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है?

  • 7  नवंबर 1977 में दिल्ली के हिंदू जाट परिवार में उनका जन्म हुआ था। वो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनकी मां का नाम रामप्यारी वर्मा हैं। उनके एक भाई और तीन बहनें हैं।
  • उन्होंने दिल्ली के DPS आर.के. पूरम से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने  किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।
  • वहीं, इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए किया।  व्यापार और प्रबंधन के क्षेत्र में भी उनकी अच्छी पकड़ है।
  • प्रवेश वर्मा की राजनीतिक सफर की बात करें तो साल 2013 में उन्होंने महरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को मात दी थी।
  • इसके बाद उन्होंने साल 2014 में पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा को हराया था।
  • प्रवेश वर्मा की शादी स्वाती सिंह से हुई है। उनके एक बेटे और दे बेटियां हैं।  

यह भी पढ़ें: Delhi Chunav Result 2025 LIVE: केजरीवाल-सिसोदिया हारे पर आतिशी जीतीं, AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू, 27 साल बाद BJP की धांसू एंट्री