विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rekha Gupta: कहां रहेंगी दिल्ली की सीएम? PWD ने इन तीन जगहों को किया शॉर्टलिस्ट

Published: Fri, 21 Feb 2025 04:33 PM (IST)

Rekha Gupta Residence Address लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए तीन आवासीय आवास ...और पढ़ें

Rekha Gupta News: दो आवासीय बंगले मध्य दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर स्थित। फोटो एएनआई
Rekha Gupta News: दो आवासीय बंगले मध्य दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर स्थित। फोटो एएनआई

HighLights

  1. सीएम के आधिकारिक आवास के लिए तीन बंगलों में हो सकता है फैसला।
  2. तीसरा उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में राजपुर रोड पर स्थित।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Rekha Three bungalows Shortlisted: सीएम के आधिकारिक आवास के लिए तीन बंगलों में फैसला हो सकता है। इनमें से दो आवासीय बंगले मध्य दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर स्थित हैं और तीसरा उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में राजपुर रोड पर स्थित है।

लोक निर्माण विभाग (पीएब्लयूडी) ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ( delhi government) के लिए तीन आवासीय आवास विकल्पों को चुना है। इनमें से दो आवासीय बंगले मध्य दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर स्थित हैं, जहां दिल्ली भाजपा कार्यालय और भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय स्थित हैं और तीसरा उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में राजपुर रोड पर स्थित है।

मरम्मत के बाद इन सभी को किया गया शॉर्टलिस्ट-PWD

अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत के बाद इन सभी को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन बंगलों को हमारे आवासीय पूल से शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इन्हें नए सीएम को पेश किया जाएगा और वह अपने हिसाब से उपयुक्त घर को अंतिम रूप देने के लिए इन घरों का दौरा कर सकती हैं।

अंतिम रूप दिए गए घर को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के माध्यम से मंजूरी दी जाएगी और आवंटित किया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने जोर देकर कहा कि नए सीएम 6, फ्लैग स्टाफ रोड बंगले में नहीं रहेंगे।

 'शीशमहल' में नहीं जाएंगी सीएम गुप्ता

जो सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अरविंद केजरीवाल का निवास था और दिल्ली चुनावों के दौरान कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए भाजपा द्वारा इसे शीशमहल करार दिया गया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार में मंत्री बने रविंद्र इंद्राज के घर समर्थकों की उमड़ी भीड़, मिली है ये अहम जिम्मेदारी

बृहस्पतिवार को सीएम गुप्ता ने भी पुष्टि की कि वह "शीशमहल" में नहीं जाएंगी। वह वर्तमान में अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में अपने निजी आवास में रहती हैं। अधिकारियों ने कहा कि तीनों विकल्प सीएम को प्रदान किए जाने वाले जेड-श्रेणी कवर के तहत सुरक्षा उपायों के अनुरूप हैं, लेकिन फिर से इसकी समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: कब आएंगे महिलाओं के खातों में 2500 रुपये? आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से पूछा सवाल