Monsoon Update 2022: दिल्ली-एनसीआर में कब होगी मानसून की बारिश, पढ़िये- ताजा पूर्वानुमान
Monsoon 2022 Latest Update दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है हालांकि दिल्ली में मानसून आने की तारीख 27 जून होती है। वहीं मई के अंतिम सप्ताह में मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत की खबर आ रही है। दरअसल, शुक्रवार को गर्मी और बढ़ेगी और लू भी चलेगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। फिर सप्ताहांत में वापस कुछ राहत मिल सकती है। इसी कड़ी में शनिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने रविवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। दरअसल, दिल्ली में शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बन सकती है।
मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।दिल्ली-एनसीआर में भी इस साल मानसून के सामान्य रहने के आसार हैं।
दिल्ली-एनसीआर में भी इस साल मानसून के सामान्य रहने के आसार हैं। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 99 फीसदी बारिश की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में जुलाई-अगस्त में ही सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है। वैसे दिल्ली मेें आमतौर पर सितंबर तक बारिश होती है। यह पिछले कई सालों से होता आ रहा है।
वहीं, IMD की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 99 फीसदी बारिश की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में जुलाई-अगस्त में ही सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है। वैसे दिल्ली मेें आमतौर पर सितंबर तक बारिश होती है। यह पिछले कई सालों से होता आ रहा है।
वहीं, शुक्रवार को गर्मी और बढ़ेगी और लू भी चलेगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। फिर सप्ताहांत में वापस कुछ राहत मिल सकती है। इसी कड़ी में शनिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने रविवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। दरअसल, दिल्ली में शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बन सकती है। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।केरल और असम में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है। इस साल केरल में तकरीबन एक सप्ताह पहले ही पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विज्ञानी इस बात तक संकेत दे चुके हैं कि दिल्ली-एनसीआर में भी इस बार मानसून पूर्व गतिविधियां एक महीने पहले ही शुरू हो सकती हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस बार केरल में मानसून 2022 जल्दी दस्तक दे। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में भी समय से पहले मानसून के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विज्ञानियों की ओर से संभावना जतायी जा रही है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है, हालांकि दिल्ली में मानसून आने की तारीख 27 जून होती है। वहीं, मई के अंतिम सप्ताह में मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
कुलमिलाकर दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में राहत है, लेकिन बीच-बीच में लू चलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लोगों का स्कूल, आफिस और घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, मानसून पूर्व गतिविधियों और जल्द इसके दस्तक देने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी, लू और उमस से राहत मिलेगी।
99 प्रतिशत बारिश के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि वर्ष 2022 में मानसून सामान्य रहेगा। जून से लेकर सितंबर के महीने में औसत बारिश अब 868.6 मिमी मानी जाएगी, जो कि पहले 880.6 मिमी थी। वहीं, इस बार नए औसत की तुलना में 99 फीसदी बारिश के आसार लगाए जा रहे हैं, जबकि देशभर में 96-104 फीसदी बारिश की उम्मीग की जा रही है।