विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली या नई दिल्ली? आप जानते हैं दोनों में क्या है अंतर?

By GeetarjunEdited By:
Published: Tue, 26 Jul 2022 07:53 PM (IST)

Difference between Delhi and New Delhi दिल्ली हमारे देश की राजधानी है। आपने अक्सर दिल्ली और नई दिल्ली दोनों के ...और पढ़ें

दिल्ली और नई दिल्ली में क्या है अंतर? आइए जानते हैं सब विस्तार से
दिल्ली और नई दिल्ली में क्या है अंतर? आइए जानते हैं सब विस्तार से

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली हमारे देश की राजधानी है। आपने अक्सर दिल्ली और नई दिल्ली दोनों के बारे में कई बार सुना होगा। अब आप अपने देश की राजधानी के बारे में कितना जानते हैं। जब भी आप राजधानी के बारे में सुनते होंगे तो आपके दिमाग में इंडिया गेट, जंतर मंतर, अक्षर धाम, 26 जनवरी की परेड, मेट्रो, याद आती होगी। लेकिन आप कभी कभी कनफ्यूज हो जाते होंगे कि दिल्ली और नई दिल्ली क्यों कहा जाता है।

दिल्ली भारत का एक शहर और केंद्र शासित प्रदेश है जबकि नई दिल्ली दिल्ली के 11 जिलों में से एक है। अब इसे जरा विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।

दिल्ली के 11 जिलों में शामिल हैं-

नॉर्थ (North Delhi), नॉर्थ ईस्ट (North East Delhi), नॉर्थ वेस्ट (North West Delhi), वेस्ट (West Delhi), साउथ (South Delhi), साउथ वेस्ट (South West Delhi), साउथ ईस्ट (South East Delhi), न्यू दिल्ली (New Delhi), सेंट्रल (Central Delhi), शाहदरा (Shahdara) और ईस्ट (East Delhi)।

इतिहास पर नजर डालें तो दिल्ली शहर के बारे में आपको छठवीं शताब्दी ईसा पूर्व से ही कुछ तथ्य मिलने लगेंगे। वहीं नई दिल्ली की बात करें तो बीसवीं शताब्दी में नई दिल्ली को डिजाइन और निर्माण किया गया।

चलिए आपको दिल्ली के बारे में कुछ नई बातें बताते हैं।

  • दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसकी सीमाएं हरियाणा, उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ मिली हुई हैं। दिल्ली तीन तरफ से हरियाणा से घिरी हुई है और उत्तर प्रदेश दिल्ली के पूर्व में स्थित है।
  • दिल्ली शहर में विभिन्न राज्यों और साम्राज्य की राजधानी के रूप में काम किया गया है। खास करके दिल्ली सल्तनत और मुगल साम्राज्य का दिल्ली पर ध्यान केंद्रित रहा है।
  • मध्ययुगीन काल (मेडिवाल पीरियड, Medieval Period) में दिल्ली पर कब्जा किया गया। इसे कई बार तोड़फोड़ और पुनर्निर्माण कर नया रूप दिया गया।
  • दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध स्मारकों में लाल किला, हुमायूं का मकबरा, जामा मस्जिद, लोटस टेंपल आदि शामिल है।
  • लोटस टेंपल इसमें से बहुत बाद में बनाया गया है। दिल्ली में ज्यादातर पुरानी स्मारकों और इमारतों की वास्तुकला मुगल वास्तुकला से प्रभावित है।

अब हम आपको नई दिल्ली के बारे में बताएंगे-

नई दिल्ली की आधारशिला 12 दिसंबर 1911 की दिल्ली दरबार के दौरान अंपायर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर जॉर्ज पंचम (Umpire of the British Empire George V) ने रखी थी। इसे ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस (British architects Sir Edwin Lutyens) और सर हर्बर्ट बेकर (Sir Herbert) ने मुख्यता डिजाइन किया था।

नई दिल्ली का लुटियंस जोन इन्हीं के नाम से चर्चित है। देश की नई राजधानी का उद्घाटन 13 फरवरी 1931 को वायसराय एंड गवर्नर जनरल ऑफ इंडिया लॉर्ड इरविन ने किया था।

नई दिल्ली की कुछ महत्वपूर्ण इमारतों में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, भारत की संसद, लोधी गार्डन, अक्षरधाम मंदिर, कनॉट प्लेस, जंतर मंतर शामिल है। यहां के मार्गों और इमारतों की वास्तुकला ज्यादातर पश्चिमी वास्तुकला से प्रभावित है।