विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चूल्हे पर चढ़ी कढ़ाई का वीडियो ट्वीट कर कुमार विश्वास ने पूछा, अंदाजा लगाइये और बताइए क्या पकाया जा रहा है? सैकड़ों लोगों ने दिए जवाब

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Sun, 25 Jul 2021 01:16 PM (IST)

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आम लोगों की मदद करने के अलावा कुमार विश्वास अपने कवि कुटीर की आकर्षक तस्वीरें ...और पढ़ें

जिस अंदाज में कढ़ाई पर मसाले को चलाया जा रहा है उससे देखने वाले कुछ भी अंदाजा लगा सकते हैं
जिस अंदाज में कढ़ाई पर मसाले को चलाया जा रहा है उससे देखने वाले कुछ भी अंदाजा लगा सकते हैं

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। जाने माने कवि कुमार विश्वास इंटरनेट मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान भी वो अपने ट्विटर हैंडल पर काफी एक्टिव रहते थे, इससे उन्होंने सैकड़ों लोगों की मदद भी की। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आम लोगों की मदद करने के अलावा कुमार विश्वास अपने कवि कुटीर की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।

कुछ दिन पहले उन्होंने अपने कवि कुटीर पर बत्तखों का भी वीडियो शेयर किया था, इससे पहले उन्होंने मीराबाई चंगू को टोक्यो ओलंपिक में जीत पर बधाई भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि भारतीय विजय की शुभ्र-रेखा (Silver Lining) @mirabai_chanuको आकाश भर स्वर्णिम शुभकामनाएँ।जय-जय भारतपुत्री जयहिंद।

अब उन्होंने एक ताजा वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उनके कवि कुटीर पर देशी चुल्हे पर लकड़ी की आग पर कढ़ाई में कुछ पकाया जा रहा है। इस 8 सेकंड के वीडियो को शेयर करते हुए कुमार विश्वास ने पूछा कि अंदाजा लगाईए और बताइए कि क्या पकाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने एक सूचना भी डाली है कि मेरा पूरा परिवार शुद्ध शाकाहारी है। दरअसल जिस अंदाज में कढ़ाई पर मसाले को चलाया जा रहा है उससे देखने वाले कुछ भी अंदाजा लगा सकते हैं इसलिए कुमार विश्वास ने पहले ही ये लिख दिया कि पूरा परिवार शुद्ध शाकाहारी है। अब लोग उसी हिसाब से अंदाजा लगाएंगे।

हालांकि 8 सेकंड के वीडियो को देखने से कुछ खास स्पष्ट नहीं हो पा रहा है मगर वीडियो को देखने के बाद 644 से अधिक लोग जवाब देकर बता चुके हैं। अंदाजा लगा चुके हैं कि क्या बनाया जा रहा है। इस वीडियो को 85 हजार लोग देख भी चुके हैं। ये सिलसिला अभी चल रहा है। अब देखना ये होगा कि कुमार विश्वास कब इस राज से पर्दा उठाते हैं और वीडियो देखने वालों को बताते हैं कि आखिर चूल्हे की आग पर पकाया क्या जा रहा था।

ये भी पढ़ें- राकेश टिकैत ने फिर धमकाया, बोले किसान संसद चलाना भी जानता है और गांव में सबक सिखाना भी, कोई भूलावे में न रहे

यह भी पढ़ेंः अरावली वन क्षेत्र से सभी अतिक्रमण हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हड़कंप, नेताओं के अवैध फार्म हाउस भी टूटेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।