Weather Update: दिल्ली-NCR में एक फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश
Weather Update दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। दिल्ली के कुछ लोगों में बारिश हो रही है।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। दिल्ली के कुछ लोगों में बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के गुरु अंगद नगर में तेज बारिश हुई है। वहीं आरटीओ इलाके में भी बारिश हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कई इलाकों में भी बारिश हो रही है। वहीं नोएडा में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बूंदाबांदी हो हुई।
इससे पहले मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी थी। मौसम के विभाग ने बताया था कि 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं गुरुवार को मौसम विभाग ने कहा था कि शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि मौसम का यह बदला रूख एक दिन का ही है।
शनिवार को कैसा रहेगा मौसम
शनिवार से मौसम साफ हो जाने और इसके बाद गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहे। इसी वजह से न केवल बादलों व सूरज के बीच आंखमिचौली चली बल्कि बीच-बीच में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी होती रही। नतीजन, तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को जहां तीन डिग्री अधिक 33 डिग्री सेल्सियस रहा था वहीं बृहस्पतिवार को यह सामान्य से तीन डिग्री कम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 57 से 84 फीसद दर्ज किया गया।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया था कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी और बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं।