विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में तेज बारिश; लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Published: Sun, 15 Jun 2025 04:30 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Jun 2025 06:17 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह तड़के अचानक मौसम बदल गया और यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई जिससे गर्मी ...और पढ़ें

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मौसम ने लिया करवट (फोटो- एएनआई)
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मौसम ने लिया करवट (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. मौसम विभाग ने दिल्ली में तेज हवा, आंधी के साथ हल्की वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था
  2. दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

एएनआई, दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह तड़के अचानक मौसम बदल गया और यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली एनसीआर में भयंकर तूफान और तेज हवा की चेतावनी जारी की है।

बता दें दिल्ली का तापमान 41 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने शाम या रात में तेज हवा, आंधी के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक कहीं बूंदाबांदी भी नहीं हुई और उमस भरी गर्मी बनी रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए भयंकर तूफान और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है, जिसमें निवासियों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी गई है।

80-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, पेड़ टूटे

आईएमडी के अनुसार कि सुबह के समय राजधानी में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश हुई और 80-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। कई जगहों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए हैं।

मौसम विभाग ने निवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया

सफदरजंग में ओलावृष्टि के साथ दो गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं। आईएमडी ने कहा कि पहले तूफान में 82 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलीं, जबकि दूसरे में हवा की अधिकतम गति 104 किमी प्रति घंटे रही।

मौसम विभाग ने निवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया। आईएमडी की सलाह में कहा गया है कि घर के अंदर रहें और जब तक जरूरी न हो यात्रा करने से बचें। हालांकि, तेज हवा और बारिश ने सुबह-सुबह यातायात को भी बाधित किया, कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिली।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन गर्मी वास्तविक तापमान से कहीं अधिक महसूस हुई।

यही वजह है कि रात आठ बजे भी दिल्ली में हीट इंडेक्स 51.8 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आया नगर में तापमान सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से आया नगर में गर्मी सबसे ज्यादा रही।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने दे दिया बड़ा अपडेट