Delhi- NCR Rain Update: दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने दे दिया बड़ा अपडेट
नारनौल और महेंद्रगढ़ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। शुक्रवार शाम को बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, नारनौल। जिले में झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेव लू का प्रकोप देखने को मिला। हालांकि शुक्रवार शाम को बादलवाही ने भीषण गर्मी से हल्की राहत दी है। जबकि जिले के कनीना सहित कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली।
वहीं मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को देर शाम वर्षा के साथ धूल भरी आंधी के साथ मेघ गर्जन की रात भर संभावना व्यक्त की गई थी। मौसम विशेषज्ञ डा चंद्र मोहन के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और शनिवार रात को सक्रिय होने वाले दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण इलाके में लगातार मौसम में बदलाव होगा। 18 जून को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गर्मी और हीट वेव लू पर लगाम लगेगी। धीरे-धीरे इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवर्तीय सर्कुलेशन बनने से हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिला और हरियाणा के पश्चिमी जिलों पर पश्चिमी हवाओं और पूर्वी हवाओं के मिलन से गर्ज चमक के बादलों का निर्माण हुआ।
जिससे सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ जिलों में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से, जबकि कुछ स्थानों पर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति की हवाएं अंधड़ चलने साथ ही साथ बिखराव वाली हल्की बूंदा-बांदी औ की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
मौसम पूर्वानुमान
- अगले कुछ दिनों में हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
- वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और शनिवार रात को सक्रिय होने वाले दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम में बदलाव होगा।
- 18 जून को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गर्मी और हीट वेब लू पर लगाम लगेगी।
शुक्रवार को जिले में दर्ज किया गया तापमान
नारनौल:
- दिन का तापमान: 44.3 डिग्री सेल्सियस
- रात का तापमान: 30.0 डिग्री सेल्सियस
महेंद्रगढ़:
- दिन का तापमान: 42.8 डिग्री सेल्सियस
- रात का तापमान: 29.5 डिग्री सेल्सियस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।