विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi-NCR Weather Update: नोएडा-गुरुग्राम में तेज बारिश, दिल्ली में भी बूंदाबांदी; प्रदूषण से मिलेगी राहत

By sanjeev GuptaEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Fri, 10 Nov 2023 12:39 AM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2023 01:37 AM (IST)

मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार यानी धनतेरस के दिन हल्की वर्षा होने के आसार लगाया था। इससे पहले गुरुवार ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: देश के सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा में तेज वर्षा,
Delhi Weather Update: देश के सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा में तेज वर्षा,

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर वालों को बारिश ने फौरी राहत दी। गुरुवार देर रात से एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली-एनसीआर में तेज वर्षा हो रही है। बारिश के कारण अब दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार- रविवार को तेज हवा चलने का अनुमान लगाया है। 

दीवाली पर बढ़ जाएगा ठंड का एहसास

इसके अलावा सुबह के बाद दिन के तापमान में भी कमी आनी शुरू हो जाएगी। कहने का मतलब यह कि दीवाली पर ठंड का एहसास बढ़ जाएगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार

हवा में नमी का स्तर 96 से 41 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी धनतेरस को सुबह हल्की धुंध होगी, जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। एक दो जगह हल्की वर्षा होने के आसार है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रात में ही बारिश शुरू हो गई। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 17 डिग्री रह सकता है। शनिवार को यह तापमान गिरकर क्रमश: 28 और 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: इस बार नवंबर में 2022 से भी ज्यादा प्रदूषण, मुंडका और न्यू मोती बाग रहा दिल्ली का सबसे प्रदूषित स्थान

11-12 नवंबर को बढ़ेगी हवा की रफ्तार

वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को सुबह हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान लगाया था। इसके साथ ही गुरुवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 और 12 नवंबर को हवा की रफ्तार बढ़ेगी। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी और यह 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें- 

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर हो सकती है हल्की वर्षा, दिवाली से पहले प्रदूषण से मिलेगी राहत

Delhi Pollution: अब सड़कों पर उतरेंगे केजरीवाल के मंत्री, प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी