विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्लीवासियों ने सितंबर महीने में नवंबर वाली ठंड की महसूस, आज भी बारिश का यलो अलर्ट

Published: Sat, 14 Sep 2024 08:13 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2024 08:16 AM (IST)

Delhi Rain दिल्ली और इसके आसपास के एनसीआर इलाकों में बीते 2-3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: लगातार वर्षा से मौसम सुहाना। फाइल फोटो
Delhi Weather Update: लगातार वर्षा से मौसम सुहाना। फाइल फोटो

HighLights

  1. आज भी सुबह से ही राजधानी में मौसम हुआ सुहाना।
  2. न्यूनतम तापमान सामान्य से चार तीन डिग्री कम।
  3. शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली का एक्यूआई 40

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Rain Alert: लगातार वर्षा और तेज हवाओं के असर से आज भी सुबह से ही राजधानी का मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह भी विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा देखने को मिली।इसी के चलते उमस भरी गर्मी से भी दिल्ली वासी राहत महसूस कर रहे हैं।

आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी

वैसे मौसम विभाग ने आज के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जाएं तो आज दिन भर मौसम सुहाना ही बना रहेगा।

बीच बीच मे सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी भी रह सकती है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार तीन डिग्री कम 21.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है।

'संतोषजनक' श्रेणी में दिल्ली का एक्यूआई

मौसम की अनुकंपा से दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली का एक्यूआई 40 रहा। इस स्तर की हवा को 'अच्छी' श्रेणी में रखा जाता है। दो तीन दिन तक वायु गुणवत्ता का कमोबेश यही स्तर बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: कल से भीग रही दिल्ली, राजधानी समेत NCR के कई इलाकों में हुई बारिश; 6 डिग्री तक गिरा पारा