एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर बदलेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम
ठंड के साथ अगले कुछ दिनों तक मध्यम से घने स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके बाद 18 जनवरी के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर हल्की बारिश होने के आसार हैं।
नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। बारिश का दौर थमने के बाद मौसम का फिर नया रंग देखने को मिल रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है तो कोहरा भी देर से सही, लेकिन अब अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगा है। दिन में धूप खिलने के बावजूद ठिठुरन भरी ठंड में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में जोरदार ठंड महसूस हुई। इसका असर मार्निंग वाक कर रहे लोगों पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आर के जैनामणि ने बताया कि अगले कुछ दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। प्रदूषक तत्व भी फिर से बढ़ने लगे हैं। बादल, प्रदूषण और नमी मिलकर ही कोहरे का कारण बनते हैं। इसलिए अभी कई दिन तक मध्यम से घने स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके बाद 18 जनवरी के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से फिर हल्की बारिश होने के आसार हैं।
इससे पहले मंगलवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। सोमवार आधी रात के बाद से ही ²श्यता के स्तर में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। सुबह साढ़े छह बजे पालम में ²श्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई। साढ़े सात बजे यह 100 मीटर दर्ज हुई। सफदरजंग में भी लगभग यही स्थिति बनी रही। बाद में दिन चढ़ने और धूप खिलने के साथ इसमें सुधार होता गया। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ेंः जेएनयू में अब छात्र पहले की तरह नहीं ले पाएंगे एडमिशन, अकादमिक परिषद ने दाखिले के लिए बदला तरीका
मालूम हो कि दो तीन दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, लेकिन अब यह आधे से भी कम रह गया है। हवा में नमी का स्तर 61 से 100 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस के लिहाज से मुंगेशपुर जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस की ²ष्टि से जाफरपुर सबसे ठंडे इलाके रहे। दिन के समय धूप खिली, लेकिन हवा भी चलती रही।
ये भी पढ़ें- राकेश टिकैत ने अब भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण पर साधा निशाना, पढ़िए क्यों हुए खफा?