Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आज बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन, कई इलाकों में घना कोहरा

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 05:05 AM (IST)

    Delhi Rain Update दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश और घने कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की वर्षा और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में कल साढ़े तीन घंटे तक कोहरे की चादर छाई रही थी।

    Hero Image
    आज हल्की वर्षा होने से ठिठुरन बढ़ने के आसार।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए सामान्यतया बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इससे ठिठुरन बढ़ सकती है। सुबह के समय सतही हवा चार किमी प्रति घंटे से कम गति से दक्षिण-पूर्व से चलने की उम्मीद है। अधिकांश स्थानों पर स्मॉग और मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुमान है कि दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्व से बढ़कर छह से आठ किमी प्रति घंटे हो जाएगी, जो शाम और रात के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से घटकर छह किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम और रात में भी स्माग या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

    साढ़े तीन घंटे तक छाया रहा कोहरा

    रविवार को भी राजधानी में घने कोहरे की मार देखने को मिली। यह बात अलग है कि शनिवार को जहां नौ घंटे तक दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी रही थी, वहीं रविवार को यह अवधि थोड़ा घटकर साढ़े तीन घंटे रह गई। सोमवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।

    ट्रेनें और फ्लाइट्स हुईं प्रभावित

    मौसम विभाग के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट पर अल सुबह चार बजे से 7:30 बजे तक शून्य दृश्यता रही, साथ ही आठ से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चलीं। इस दौरान सफदरजंग पर दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक रह गया। लिहाजा, सड़क और रेल यातायात ही नहीं, उड़ानें भी प्रभावित रहीं।

    कल कैसा रहा मौसम

    दिन में धूप निकलने के साथ कोहरा छंटने लगा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 68 प्रतिशत तक रहा।

    ये भी पढ़ें- Ghaziabad Schools Close: गाजियाबाद में कक्षा 8वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद, जानिए छुट्टियों की वजह