Move to Jagran APP

Weather Update: अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम बदला, गर्मी से मिलेगी निजात

Delhi Monsoon 2022 Update दिल्ली एनसीआर में बारिश अब होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। बुधवार शाम तक मानसून पहुंच जाएगा और रात को हल्की बूंदाबांदी होगी। इसके बाद गुरुवार को झमाझम बारिश के आसार हैं। जिससे दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिलेगी।

By Geetarjun GautamEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 10:58 PM (IST)
Weather Update: अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम बदला, गर्मी से मिलेगी निजात
अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में होने वाली है झमाझम बारिश

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Rain Monsoon 2022 Update: दिल्ली एनसीआर के लोगों को जल्दी ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बुधवार को उमस से परेशान किया। तापमान भी 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार में रात से बारिश हो सकती है। दिन में झमाझम होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बुधवार शाम से ही मौसम बदलने के संकेत मिल गए।

नहीं मिली उमस से राहत

राजधानी में बुधवार को भी उमस से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से कम होने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने खूब पसीना निकाला। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को वर्षा होगी। शुक्रवार तक मानसून आने पर सप्ताह में कई बार वर्षा होने की संभावना है।

जल्द ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

नजफगढ़ में सबसे अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हीट इंडेक्स 53 डिग्री सेल्सियस था। इसलिए तापमान भले ही 41.5 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन महसूस 53 डिग्री सेल्सियस जैसा हो रहा था। हालांकि, मौसम विभाग अभी हीट इंडेक्स जारी नहीं करता।

मौसम विभाग का कहना है कि एनसीआर के आसपास कुछ जगहों पर बुधवार रात को वर्षा हुई है। दिल्ली में भी बृहस्पतिवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कई इलाकों में हल्की और कई इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होगी। इस वजह से तापमान कम होने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर का एक्यूआइ

दिल्ली 163

गुरुग्राम 200

फरीदाबाद 164

गाजियाबाद 148

ग्रेटर नोएडा 128

नोएडा 157


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.