विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली NCR में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, कई इलाकों में तेज बारिश; न्यूनतम तापमान भी गिरा

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 29 Jan 2023 04:44 PM (IST)

Delhi NCR Rain दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह से ही मौसम बदल गया है। दिनभर बादल छाए रहने से कहीं ...और पढ़ें

दिल्ली NCR में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, कई इलाकों में तेज बारिश; न्यूनतम तापमान भी गिरा
दिल्ली NCR में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, कई इलाकों में तेज बारिश; न्यूनतम तापमान भी गिरा

नई दिल्ली/एनसीआर, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह से ही मौसम बदल गया है। दिनभर बादल छाए रहने से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश भी हो रही है, जिस कारण सर्दी के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी हल्की बारिश देखने को मिली है। शाम के समय भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। आईएमडी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा चलने से बढ़ी ठंड

बारिश के साथ हवा भी चल रही है, जिससे सर्दी का ज्यादा अहसास हो रहा है। इस वजह से ठिठुरन भी महसूस हो रही है। 

कल भी छाए रह सकते हैं बादल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के चलते कुछ दिन सर्दी और ठिठुरन बनी रहेगी। सोमवार 30 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छा रह सकते हैं, लेकिन 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तर आसमान साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड