विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: बदलते मौसम ने उलझन में डाला, सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही तो धूप से मिली राहत; IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

Published: Thu, 08 Feb 2024 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2024 07:25 AM (IST)

बुधवार को भी दिन भर भले चटक धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठंडक का एहसास भी बना ...और पढ़ें

बदलते मौसम ने उलझन में डाला, सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही तो धूप से मिल रही राहत।
बदलते मौसम ने उलझन में डाला, सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही तो धूप से मिल रही राहत।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को भी दिन भर भले चटक धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठंडक का एहसास भी बना रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री नीचे दर्ज हुए। अलबत्ता, कोहरे से राहत देखने को मिली। रही। बृहस्पतिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।

बुधवार की सुबह राजधानी में कोहरा कुछ खास नहीं था। इसीलिए आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे दृश्यता का स्तर भी 2100 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से बेहतर है।

उड़ानों पर अब भी पड़ रहा प्रभाव

बावजूद इसके आईजीआई एयरपोर्ट से 16 उड़ानों का प्रस्थान देरी से हुआ और 18 उड़ानों के आगमन में विलंब हुआ। इसी तरह घरेलू उड़ानों में एयरपोर्ट से जाने के क्रम में 55 और एयरपोर्ट पर आने के क्रम में 36 उड़ानों को देरी हुई। वहीं 40 ट्रेने देरी से दिल्ली पहुंची वहीं पांच ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।

कितना रहा कल का तापमान

दिल्ली का न्यूनतम तापमान बुधवार को सामान्य से तीन डिग्री कम 6.9 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 92 से 32 प्रतिशत रहा। 17.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ मुंगेशपुर और 6.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ लोधी रोड दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके रहे।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो बाद में 45 किमी प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवा में बदल जाएंगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और सात डिग्री रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान जहां छह-सात डिग्री ही बना रहेगा वहीं अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है और वह 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।