विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, फरवरी के चार दिन में ही सामान्य से ज्यादा हुई बारिश; कोहरे से कई फ्लाइट्स प्रभावित

Published: Mon, 05 Feb 2024 05:11 AM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2024 08:06 AM (IST)

राजधानी में पश्चिम विक्षोभ के कारण एक दिन पहले से आकाश में बादल छाए होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी ...और पढ़ें

दिल्ली में बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, फरवरी के चार दिन में ही सामान्य से ज्यादा हुई वर्षा
दिल्ली में बारिश से फिर बढ़ेगी ठंड, फरवरी के चार दिन में ही सामान्य से ज्यादा हुई वर्षा

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान रहा सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 2.8 मिलीमीटर दर्ज हुई वर्षा।
  2. मंगलवार से फिर बढ़ सकती है ठंड, चार डिग्री तक कम हो सकता है न्यूनतम तापमान।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में पश्चिम विक्षोभ के कारण एक दिन पहले से आकाश में बादल छाए होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। इस वजह से सुबह के वक्त ठंड कम रही। 

कई फ्लाइट्स प्रभावित

वहीं, आज सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की परत छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो गई। इससे आईजीआई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स का परिचालन प्रभावित हुआ है।

इससे पहले रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। इस वजह से दिल्ली में 2.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 

अगले दो दिन रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन अधिक कोहरा होगा। इस दौरान सोमवार को आकाश में आंशिक बादल होने के साथ-साथ घना कोहरा होगा। इस वजह से मौसम विभाग सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार सुबह से बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार के बाद आकाश साफ हो जाएगा। तब न्यूनतम तापमान एक बार फिर चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इस वजह से मंगलवार से सुबह के वक्त ठंड फिर बढ़ सकती है और बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन पहले दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली में कहां कितनी बारिश हुई

वहीं रविवार को दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में 2.7 मिलीमीटर, जाफरपुर में 2.5 मिलीमीटर, आया नगर में 2.2 मिलीमीटर, पीतमपुरा में 1.5 मिलीमीटर व पूसा में भी 1.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद दिल्ली में औसत वर्षा 0.2 मिलीमीटर दर्ज की गई।

इस दौरान आया नगर में सबसे अधिक 1.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस माह चार दिनों में 29.7 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो सामान्य (0.8 मिलीमीटर) से 28.9 मिलीमीटर अधिक है। फरवरी के पूरे माह के दौरान सामान्य तौर पर 19.9 मिलीमीटर वर्षा होती है। इसके मुकाबले इस बार 9.8 मिलीमीटर वर्षा अधिक हो चुकी है।

कम उड़ानें हुई प्रभावित

आईजीआई एयरपोर्ट पर पिछले दिनों के मुकाबले कम उड़ानें प्रभावित हुईं। तीन फरवरी को 209, दो फरवरी को 349 व एक फरवरी को 391 उड़ानें विलंब हुई थीं। वहीं चार फरवरी को 25 अंतरराष्ट्रीय और 90 घरेलू उड़ानें विलंब हुईं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो आईजीआई एयरपोर्ट से 16 उड़ानों ने देर से उड़ान भरी। वहीं नौ उड़ानों के आगमन में विलंब हुआ।

इसी तरह 55 घरेलू उड़ानों के प्रस्थान और 35 घरेलू उड़ानें आगमन में देरी हुई। जम्मू- कश्मीर में बर्फबारी के चलते जम्मू, लेह व श्रीनगर की उड़ानें रद की गईं। इसके अलावा जयपुर, कोलकाता, चंडीगढ़ और वाराणसी की कुछ उड़ानें भी रद्द हुईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।