Move to Jagran APP

हरियाणा से छोड़ा गया भारी मात्रा में पानी, दिल्ली में यमुना से सटे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 203.37 मीटर पहुंच गया है। अधिकारियों ने इस बाबत बताया कि पहाड़ों पर जारी बारिश के चलते युमना में जलस्तर 204.50 मीटर की चेतावनी के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है।

By Jp YadavEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 02:21 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 02:38 PM (IST)
हरियाणा से छोड़ा गया भारी मात्रा में पानी, 72 घंटे में बढ़ेगा जल स्तर; कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। एक पखवाड़े पहले पानी किल्लत से जूझ रही दिल्ली में अब यमुना से सटे इलाकों में बाढ़ का खतर पैदा हो गया है। दरअसल, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी अगले 72 घंटों के दौरान दिल्ली पहुंच जाएगा, इससे यमुना नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में पानी आने से बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 203.37 मीटर पहुंच गया है। अधिकारियों ने इस बाबत बताया कि पहाड़ों पर जारी बारिश के चलते युमना में जलस्तर 204.50 मीटर की चेतावनी के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 22 सितंबर 2010 को यमुना का जलस्तर 207.18 मीटर तक गया था, वह भी 1978 की बाढ़ से कम था। यमुना पल्ला से दिल्ली में एंट्री करती है। इससे पहले 1978 में भारी बारिश के चलते यमुना नदी के चलते दिल्ली में बाढ़ आई थी।

loksabha election banner

पहाड़ों पर हो रही बारिश ने बढ़ाई परेशानी

मिली जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों राज्यों में हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना समेत कई नदियां उफान पर हैं। यमुना में पानी की मात्रा बढ़ने पर हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से हर साल पानी छोड़ा जाता है। इस बार भी दिल्ली में यमुना में गुरुवार को जलस्तर बढ़कर 203.37 मीटर हो गया। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए प्रशासन ने मंगलवार को नदी के बाढ़ के मैदानों के पास के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया था और फिलहाल स्थिति पर 24 घंटे लगातार नजर रखी जा रही है।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने के मुताबिक, यमुना नदी पर बने पुराने रेलवे पुल पर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे जलस्तर 203.37 मीटर दर्ज किया गया और यह लगातार बढ़ रहा है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़ा जा रहा है। तेज बारिश जारी रहने से पिछले 24 घंटों में पानी का प्रवाह दर 1.60 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक है।

इस बीच बताया जा रहा है कि तकरीबन 72 घंटे बाद ये पानी दिल्ली की सीमा पर दस्तक देगा जो हरियाणा और दिल्ली के निचले इलाकों में आने वाले दिनों में मुसीबत बढ़ा सकता है। अमूमन दिल्ली में यमुना जब 204.83 मीटर पर बहती है तो चेतावनी जारी कर दी जाती है। एक दिन पहले हथिनी कुंड बैराज से एक लाख 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, उससे दिल्ली में यमुना के खतरे के निशान पर आ जाने की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.