Move to Jagran APP

सड़क पर उतरा दिल्ली में पानी संकट, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस की पानी की बौछार से हुए घायल

दिल्ली में जल संकट को लेकर आप और भाजपा के बीच रार बढ़ती जा रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पटेल नगर स्थित आवास पर प्रदर्शन किया था

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 03:09 PM (IST)
पानी की समस्या को लेकर मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास के पास प्रदर्शन करते बीजेपी के कार्यकर्ता।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में जल संकट को लेकर आप और भाजपा के बीच रार बढ़ती जा रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पटेल नगर स्थित आवास पर प्रदर्शन किया था फिर सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ता मंत्री सत्येंद्र जैन के आवास की ओर प्रदर्शन के लिए जाने लगे तो पुलिस ने उनको रोक दिया। पुलिस को इन कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल भी करना पड़ा। पानी की बौछार छोड़े जाने के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं।

loksabha election banner

इससे पहले रविवार को बीजेपी के कार्यकर्ता पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर चुके थे। हरियाणा से यमुना में कम पानी छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए आप यूथ विंग के कार्यकर्ताओं के साथ रविवार दोपहर राजकुमार आनंद और रमेश मटियाला पटेल नगर पहुंचे। यहां पुलिस ने आदेश गुप्ता के घर से पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान, कुछ लोगों ने फावड़े से सड़क खोदने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।


आप के दिल्ली नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि हरियाणा सरकार दिल्ली वालों के हक का पानी नहीं दे रही है। इसके चलते कुछ दिनों से दिल्ली में पानी की किल्लत हो गई है। भाजपा को आप ने 24 घंटे का वक्त दिया था कि यदि दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस समस्या का हल नहीं निकाला तो उनका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा, लेकिन भाजपा ने कोई कदम नहीं उठाया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के घर पर हमला करना निंदनीय है। दिल्ली सरकार दिल्ली वालों को अपने दावे के अनुरूप स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रही है। इसका जब विरोध किया जा रहा है, तो लोगों को पानी देने के बजाय उनके घर का कनेक्शन काटने की राजनीति केवल संवेदनहीन आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। मल्होत्र ने कहा कि जब से केजरीवाल सरकार आई है, तबसे दिल्ली जल बोर्ड घाटे में चल रहा है। एक समय 800 करोड़ रुपये के फायदे में चलने वाला जल बोर्ड अब कंगाल हो चुका है।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने राजधानी में पानी के संकट को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पहले ही हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पेयजल की किल्लत आम आदमी पार्टी की सरकार के कुप्रबंधन और टैंकर माफिया की वजह से हो रही है। इसलिए आक्सीजन की तरह पानी का भी आडिट होना चाहिए, जिससे साफ हो जाएगा कि पानी की किल्लत की असली वजह क्या है।


मनोज तिवारी ने कहा कि वह कई जगह 'पानी की पंचायत' का आयोजन कर चुके हैं। उसमें बुलाने पर भी अरविंद केजरीवाल और उनके विधायक नहीं पहुंचते, क्योंकि वह जनता से हकीकत जानने में विश्वास नहीं रख रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टैंकर माफिया को फायदा पहुंचाने के लिए पेयजल किल्लत को दूर नहीं किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा को जिम्मेदार ठहराकर लोगों को भ्रमित कर रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति को सुधारने की जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल सरकार की है। ईमानदारी से यह पता लगाया जाए कि हर वर्ष कितना पानी दिल्ली को मिलता है और उस पानी का उपयोग कहां-कहां किया जाता है तो निस्संदेह पेयजल की किल्लत तो दूर होगी। पानी को लेकर राजधानी में हो रहे भ्रष्टाचार से भी पर्दा उठेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.