Delhi: आंधी से जल बोर्ड के कार्यालय और 2 घरों की गिरी दीवार, 3 लोग हुए घायल; तीनों को अस्पताल में कराया भर्ती
बृहस्पतिवार को शाम आई आंधी से यमुनापार में दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय व दो घरों की दीवार गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।