पानी बर्बाद करने से मना करने पर युवक ने किया हमला, बचाने आए पड़ोसी पर फेंका पत्थर
धर्म कॉलोनी में पानी बर्बाद करने से मना करने पर एक व्यक्ति ने एक महिला के ऊपर हमला कर दिया। न केवल घर में घुसकर पिटाई की बल्कि सिर पर ईंट से भी मारा।
By Edited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 07:59 PM (IST)
गुरुग्राम, जेएनएन। धर्म कॉलोनी में पानी बर्बाद करने से मना करने पर एक व्यक्ति ने एक महिला के ऊपर हमला कर दिया। न केवल घर में घुसकर पिटाई की बल्कि सिर पर ईंट से भी मारा। यही नहीं जब पड़ोसी बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे तो उनके ऊपर भी ईंट व पत्थर बरसाया।
शिकायत के आधार पर पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि सोमपाल नामक व्यक्ति प्रतिदिन मोटर चलाकर छोड़ देता है। इससे सड़क पर पानी जमा हो जाता है। मना करने पर मारपीट करता है।
शनिवार को भी जब मना किया तो घर में घुसकर मारपीट करते हुए बाहर खींच लाया। उनका बेटा जब बचाने के लिए आया तो उसे भी जान से मारने की धमकी देने लगा। गली वाले जब आए तो उनके ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पहले भी वह बदतमीजी कर चुका है। कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। यही नहीं उनकी बेटी से भी दुर्व्यवहार करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें