विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sankalp Yatra In Delhi: काशी और मथुरा को लेकर विहिप ने किया दावा, भगवान कृष्ण के मूल स्थान पर करेंगे पूजा

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2022 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2022 01:15 PM (IST)

Vishwa Hindu Parishad Sankalp Yatra दिल्ली में संकल्प मार्च के दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने ...और पढ़ें

Sankalp Yatra: कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में दिल्ली में संकल्प यात्रा
Sankalp Yatra: कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में दिल्ली में संकल्प यात्रा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उदयपुर में मुस्लिम युवकों द्वारा कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal Murder) की नृशंस हत्या के रोष में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) समेत सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से शनिवार को दिल्ली में संकल्प मार्च (VHP Sankalp Yatra) निकाला जा रहा है। यह मार्च मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर खत्म होगा। 

हिंदुओं को कोई डरा नहीं सकता है- आलोक कुमार
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे हमले किसी तरह से ठीक नहीं है। हिंदुओं को न कोई विभाजित कर सकता है और न ही डरा सकता है। नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले लोगों पर हमला हो रहा है। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा न देने से हुई।

यह देश संविधान से चलेगा। यहां जिहाद के लिए कोई जगह नहीं है। 10-15 वर्षों के अंदर काशी और माथुरा में मूल स्थान में पूजा करेंगे। अगर किसी भी हिंदू को धमकियां मिल रही है तो उनकी मदद के लिए विहिप ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हमारे कार्यकर्ता उनकी हर संभव सुरक्षा के लिए तैयार हैं।

कानून बचाने के लिए हिंदू समाज आज बाहर आया है- कपिल मिश्रा

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि देश में कानून बिगाड़ने वाले के लिए कोई जगह नहीं है। कानून बचाने के लिए हिंदू समाज आज बाहर आया है। कानून बचाने के लिए हम लोग सड़कों पर हैं। सर तन से जुदा बोल ही नहीं रहे बल्कि हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभी एक संदेश है उन लोगों के लिए जो जिहाद फैला रहे हैं।

विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार इस मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। मार्च में राजधानी के विभिन्न मंदिरों के पुजारी, संत, अधिवक्ता और सेवानिवृत्त न्यायधीश, प्रशासनिक अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं।

बता दें कि विहिप ने समस्त हिंदू समाज से इसमें शामिल होने का आह्वान किया था। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर मंडी हाउस में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल को तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी

वहीं, मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जरुरत के हिसाब से पूरे मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। हालांकि यातायात पुलिस ने मार्च के कारण यातायात प्रभावित होने की कोई एडवाइजरी तो जारी नहीं की है, लेकिन लोग मंडी हाउस और जंतर-मंतर के रास्तों का प्रयोग करने से लोग बचे।

मंडी हाउस पर सुबह दस बजे से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो सकता है। इसलिए लोग इन रास्तों से बचकर निकलें।

Nupur Sharma Controversy: नुपुर शर्मा को लेकर फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने एवं धमकी देने का आरोपित गिरफ्तार

धार्मिक प्रताड़ना के खिलाफ विहिप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

विश्व हिंदू परिषद ने धर्म आधारित प्रताड़ना से संबंधित मामलों में पीड़ितों की मदद के लिए राज्यवार हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर फोन कर सहायता मांगी जा सकेगी। विहिप से संबद्ध बजरंग दल के कार्यकर्ता उनकी हर तरह से मदद करेंगे।