यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nupur Sharma Controversy: नुपुर शर्मा को लेकर फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने एवं धमकी देने का आरोपित गिरफ्तार
Nupur Sharma controversy नूंह जिले के एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि विवादित पोस्ट डालने एवं अफवाह फैलाने वालों को ...और पढ़ें

नूंह/मेवात, जागरण संवाददाता। पैगंबर मोहम्मद साहब पर टीवी डिबेट के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा को लेकर फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने एवं धमकी देने के आरोपित इरशाद को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नूंह जिल के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने यह भी बताया कि गांव हथीन के वार्ड नंबर सात निवासी अनिल कौशिक पुत्र सरदार शर्मा ने थाना शहर नूंह को शिकायत दर्ज कराई थी कि नुपुर शर्मा (पूर्व प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी) द्वारा अपने ज्ञान अनुसार अपने विचार प्रकट किये गए थे।
नुपुर शर्मा के विचारों के संबंध में 12 जून को अनाज मंडी नूंह में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया था। रोष प्रदर्शन के दौरान आरोपित इरशाद पुत्र समशु गांव सालाहेड़ी जिला नूंह द्वारा एक चैनल के पत्रकार से वार्ता के दौरान ''जो भी व्यक्ति नुपुर शर्मा की जीभ काटकर लाएगा उसको मेरी व मेवात की तरफ से दो करोड़ रुपये दिये जाएंगे'' शब्द कहे थे।
पुलिस ने शिकायतकर्ता की सूचना पर त्वरित संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर नूंह में मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस जांच में जुटी थी।
एसपी ने बताया कि साइबर तकनीकी की सहायता से अपराध जांच शाखा नूंह प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपित इरशाद को लघु सचिवालय नूंह से धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मामले में किसी अन्य की संलिप्तता होने का पर्दाफाश करने के लिए आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ।
वरुण सिंगला (पुलिस अधीक्षक, नूंह जिला) का कहना है कि फेसबुक, इंटरनेट मीडिया पर सांप्रदायिक एवं विवादित पोस्ट डालने वालों तथा अफवाह को फैलाने वालों के विरुद्ध नूंह पुलिस सख्त कड़ा रुख अपनाएगी । कानून से बड़ा कोई नहीं है। ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ।
