यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दिल्ली में AAP विधायक बनवा रहे फर्जी दस्तावेज', अनुसूचित जाति को मिलने वाले आरक्षण पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान ...और पढ़ें

HighLights
- वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।
- 'आप विधायकों द्वारा बनवाए जा रहे हैं फर्जी दस्तावेज।'
- BJP कार्यकर्ताओं ने द्वारका में इस तरह के 8 मामले पकड़े।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार व विधायकों पर नकली जाति प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज के आधार अनुसूचित जाति को मिलने वाले आरक्षण का लाभ गैर पात्र लोगों को देने का आरोप लगाया है।
आप विधायकों की मिलीभगत से तैयार किए जा रहे नकली दस्तावेज
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि द्वारका जिले में आप विधायकों की मिलीभगत से नकली दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। आशंका है कि नकली दस्तावेज रोहिंग्या व बंग्लादेशी घुसपैठियों के बनाए जा रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से इसकी सीबीआई जांच कराने और दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
दिल्ली की आप सरकार इसमें विफल रही
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ देना प्रत्येक सरकार का दायित्व है। दिल्ली की आप सरकार इसमें विफल रही है। नकली दस्तावेज के माध्यम से दूसरे लोगों को यह लाभ दिया जा रहा है।
नौकरी में आरक्षण, बच्चों की शिक्षा में मिलती है छूट
उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी दस्तावेज के आधार पर अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी सुविधाओं में लाभ, नौकरी में आरक्षण, बच्चों की शिक्षा में छूट मिलती है। इसे सुनिश्चित करना प्रत्येक सरकार का काम होता है।
वंचितों को उनके अधिकार से रखा जा रहा वंचित
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में आप विधायकों की मिलीभगत से नकली आधार कार्ड व जाति प्रमाण पत्र बनाकर अनुसूचित जाति के लोगों को उनके अधिकार से वंचित रखा जा रहा है।
द्वारका में इस तरह के आठ मामले पकड़े
भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वारका में इस तरह के आठ मामले पकड़े हैं। पूरी दिल्ली में इस तरह के कई मामले हो सकते हैं। आप विधायकों के कार्यालय में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई थी।
आप विधायकों के यहां से हटाई गई आधार कार्ड बनाने की मशीन
बताया कि लोकसभा चुनाव के समय इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारियों से शिकायत की गई थी। उसके बाद आप विधायकों के यहां से आधार कार्ड बनाने की मशीन हटाई गई थी, लेकिन वहां बने नकली आधार कार्ड की जांच नहीं हुई है। अधिवक्ता सत्य रंजन ने कहा, यह अपराध है।
यह भी पढ़ें- Umar Khalid Bail: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को मिली अंतरिम जमानत, पढ़ें कितने दिनों के लिए रहेंगे बाहर
दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों एक दूसरे को घेरने में लगे हुए हैं। कभी बीजेपी आप पर कोई बड़ा आरोप लगाती है तो कभी आप भाजपा को कानून व्यवस्था पर घेरती नजर आती है।
यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: धड़ल्ले से घुस रहे हैं दिल्ली में ट्रक, नहीं किया जा रहा ग्रेप के नियमों का पालन
