विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: लड़के ने कमर से छुरा निकाल भरे बाजार में महिला की पकड़ी गर्दन और फिर... आगे जो हुआ तमाशा देखते रहे लोग

Published: Wed, 02 Oct 2024 11:35 PM (IST)

दिल्ली पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र ...और पढ़ें

भरे बाजार में लड़के ने छुरा निकालकर महिला को धमकाया।
भरे बाजार में लड़के ने छुरा निकालकर महिला को धमकाया।

HighLights

  1. छुरा से महिला को मारने की धमकी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ प्रसारित।
  2. सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र का है वीडियो, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें एक लड़का हाथ में छुरा लिए एक महिला को बार-बार छुरा गोदने की धमकी देता है। एक बार हमला भी कर देता है, लेकिन महिला आरोपी का हाथ पकड़ लेती है।

इस पूरे मामले में बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिमी चिराम का कहना है कि घटना 22 सितंबर की है। बीते मंगलवार को वीडियो प्राप्त होने पर पीड़िता की पहचान कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनकी तलाश जारी है।

कमर से निकालता है छुरा

करीब एक मिनट के इस वीडियो में कई लड़के दिख रहे हैं। इनमें से एक लड़का दुकान पर खड़ी एक महिला की गर्दन पकड़ता है। फिर अपने कमर के पास से एक छुरा निकालता है। महिला को गाली देते हुए, बार-बार उसे छुरा मारने की धमकी देता है।

दूसरा लड़का भी आता है चाकू लेकर

एक बार छुरा महिला को मारता भी है, लेकिन वह छुरा पकड़कर आरोपी का विरोध करने लगती है। तभी पीछे खड़े कुछ युवक उसे पकड़कर ले जाते हैं। इसके बाद पीड़िता की ओर से कुछ बोलने के बाद इनमें से दूसरा लड़का चाकू लेकर आता है, वह भी महिला के आगे चाकू लहराते हुए, उन्हें जान से मारने की धमकी देता दिख रहा है।

नहीं बचाने आया कोई

दिनदहाड़े इस घटना को काफी लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे, लेकिन कोई भी महिला का बचाव करने नहीं आता है। करीब एक मिनट तक यह सब चलता रहा। इसके बाद सभी लड़के महिला को गाली देते हुए, मौके से फरार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- VIDEO: बाइक से आए बदमाश, घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; पूरी वारदात CCTV में कैद

प्रसारित वीडियो काफी हैरान और परेशान करने वाला है। इस घटना के बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर दिल्ली पुलिस की काफी फजीहत हो रही है। कई एक्स यूजर्स दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।